ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Horoscope 12 December 2024, दिन- गुरुवार, कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2081, वीर निर्वाण संवत 2550, माह- मार्गशीर्ष (अगहन), तिथि – शुक्ल पक्ष द्वादशी (12)।
Horoscope 12 December 2024
1 मेष राशि (Aries) : आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और दान पुण्य के कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज मनवांछित परिणाम मिलेंगे। नौकरी पेशा जातक आज अगले दिन की योजनाओं पर काम करेंगे। बिजनेस में आप किसी से पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल ना करें, नहीं तो धोखा हो सकता है। अगर आप किसी पारिवारिक समस्या से जूझ रहे थे तो आज उसका समाधान खोजने के लिए अपने माता-पिता या बुजुर्ग से सलाह ले सकते हैं।
2 वृष राशि (Taurus) : मुनाफे की दिशा में काम करने वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन फलदायक साबित हो सकता है। युवाओं की मेहनत उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी, आज कर्म और भाग्य मिलकर आपको सफलता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
3 मिथुन राशि (Gemini) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
4 कर्क राशि (Cancer) : आज इस राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई धन से संबंधित मामला आपको परेशान कर सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।
5 सिंह राशि (Leo) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा और कुछ विशेष जानकारियां भी मिलेंगी। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान मिलेगी।
6 कन्या राशि (Virgo) : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर लाभप्रद है। आज आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज अपने बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर ख़ुशी महसूस करेंगे। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : ब्रह्म मुहूर्त में थिएटर पहुंचे शातिर चोर, गार्ड को बंधक बनाकर ले उड़े पुष्पा-2 का सारा कलेक्शन
7 तुला राशि (Libra) : आज कई तरह की जिम्मेदारियां आपकी राह देख रही है और आप उन्हे उचित रूप से निभा भी लेंगे। रूटीन से हटकर कुछ खास गतिविधियों में आपकी दिलचस्पी बनी रहेगी। मकान अथवा जमीन से संबंधित रुके हुए कार्य आगे बढ़ने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार होने की वजह से कुछ तनाव भी रह सकता है। आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर होने की आशंका है, इसलिए विशेष सावधानी रखें। आज कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगी।
8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है।
9 धनु राशि (Sagittarius) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में यदि कुछ आपसी मतभेद चल रहे थे, तो वह दूर होंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
10 मकर राशि (Capricorn) : जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। अगर कोई सरकारी मामला रुका हुआ है तो उसमें गति आने की उम्मीद है।
11 कुंभ राशि (Aquarius) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की प्राप्ति कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं।
12 मीन राशि (Pisces) : आज इस राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटा लेना फायदेमंद होगा। किसी से धार्मिक और राजनीतिक विवाद में उलझने से बचें। प्रॉपर्टी संबंधी समस्या चल रही है तो आज उसके हल होने की उचित संभावना है। धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। इस समय उधार देने और लेने दोनों ही बातों पर रोक लगाने की जरूरत है। कभी-कभी कुछ पुरानी नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ सकती है। अपने स्वभाव पॉजिटिव बनाए रखें तथा वर्तमान परिस्थितियों में ही अपना ध्यान लगाएं। (Horoscope 12 December 2024)