Rashifal 18 March 2026: आज बुधवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Rashifal 18 March 2026, दिन- बुधवार। विक्रम संवत 2082 | वीर निर्वाण संवत 2553 | माह- चैत्र | तिथि- कृष्ण पक्ष चतुर्दशी (14)।
Rashifal 18 March 2026
1 मेष राशि (Aries) : आज कार्यक्षेत्र में संतुलित व्यवहार और समझदारी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मधुर लेकिन संयमित संवाद रखें। नए व्यापार की शुरुआत करने वालों को प्रारंभिक चुनौतियों के बाद अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। पूर्व की योजनाओं से आर्थिक लाभ मिल सकता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूर्ण होने की दिशा में आगे बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
2 वृष राशि (Taurus) : आज का दिन उत्साह और सफलता से भरा रहेगा। मनचाहे कार्य पूरे होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध और उपहार का आदान-प्रदान रिश्तों में और मिठास लाएगा। व्यापार में साहसिक कदम लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं, लेकिन साझेदारी के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। विद्यार्थियों को वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेकर पढ़ाई में उत्कृष्ट परिणाम मिल सकते हैं।
3 मिथुन राशि (Gemini) : व्यापारियों के लिए आज लाभ के नए अवसर बन सकते हैं। आपकी मेहनत और भाग्य का साथ आपको सफलता दिलाएगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने से सम्मान बढ़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। किसी छोटी यात्रा से लाभकारी परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
4 कर्क राशि (Cancer) : आज आत्मविश्वास और परिश्रम से आपके कार्य सफल होंगे। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। विरोधियों पर आपकी समझदारी भारी पड़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने या किसी बड़े निर्णय के लिए दिन शुभ है। शिक्षा से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
5 सिंह राशि (Leo) : कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा लाभकारी रहेगी। दूसरों की बातों में आकर विवाद से दूर रहें। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें और सही सलाह लेकर आगे बढ़ें। संयम और सूझबूझ से आप किसी भी समस्या का समाधान निकाल लेंगे।
6 कन्या राशि (Virgo) : आज आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से उन्नति का दिन है। पूजा-पाठ और साधना से मानसिक शांति प्राप्त होगी। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और जीवनसाथी की ओर से सुखद सरप्राइज दिन को और खास बना देगा।
7 तुला राशि (Libra) : आज का दिन संतुलन और प्रगति का है। आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। विरोधियों की चालें निष्फल होंगी। किसी परिजन से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : कार्यस्थल पर संतुलित व्यवहार बनाए रखें। व्यापार में पहले किए गए प्रयास अब लाभ देंगे। रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से राहत मिलेगी। संतान की शिक्षा और करियर से जुड़ी सकारात्मक खबर घर में खुशी का माहौल बनाएगी।
9 धनु राशि (Sagittarius) : आज आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। निवेश से भविष्य में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य सफलता दिलाएगा। जीवन के बड़े निर्णय में परिवार का समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा।
10 मकर राशि (Capricorn) : आज नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को पद या प्रतिष्ठा मिल सकती है। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे और वातावरण सुखद रहेगा।
11 कुंभ राशि (Aquarius) : सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। सजग रहकर निर्णय लें। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। माता-पिता की सेवा से आशीर्वाद मिलेगा। किसी यात्रा या मुलाकात से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। समस्याओं का समाधान मिलने से मन हल्का रहेगा।
12 मीन राशि (Pisces) : आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। मनचाहे कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में जोखिम लाभकारी सिद्ध हो सकता है, पर साझेदारी में सतर्क रहें। विद्यार्थियों को गुरुजनों का मार्गदर्शन सफलता दिलाएगा। परिवार में प्रेम और शांति बनी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh News : खेत में जुए का अड्डा बेनकाब, पुलिस की रेड में 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की जप्ती



