छत्तीसगढ़ में 570 से ज्यादा BJP नेताओं पर FIR दर्ज, चक्काजाम करने पर एक्शन

FIR on BJP Leaders: छत्तीसगढ़ में BJP नेताओं की हत्या के विरोध में चक्काजाम करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। भिलाई और दुर्ग में चक्काजाम करने वाले BJP के 500 नेता और कार्यकर्ताओं के खिलाफ 5 अलग-अलग थानों में FIR दर्ज की गई है। बता दें कि भाजपाईयों ने नेशनल हाईवे-53 में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया था, जिससे परेशान लोगों की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। इधर, रायपुर में भी 60 से ज्यादा भाजपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:- भूतइया नाला में पर्यटक जल्द उठा सकेंगे बोटिंग का लुत्फ

BJP नेताओं पर आवागमन बाधित करने की धाराओं के तहत 8 थानों में कार्रवाई की गई है, जिसमें पूर्व मेयर, नेता प्रतिपक्ष का नाम भी शामिल है। वहीं अंबिकापुर में भी 12 से ज्यादा BJP नेताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग जिलों में कार्रवाई की गई है। वहीं चक्काजाम करने वाले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज करने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार डरी हुई है। (FIR on BJP Leaders)

साव ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की बार-बार हत्या कर रही है। विपक्ष को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता न दबेगा न झुकेगा। हर कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से छत्तीसगढ़ की जनता के लिए संघर्ष करता रहेगा। बता दें कि 17 फरवरी को भाजपाईयों ने बस्तर में हो रही BJP नेताओं की हत्या के विरोध में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया था। साथ ही चक्काजाम कर विरोध जताया था, जिसे लेकर कार्रवाई की गई है। (FIR on BJP Leaders)

पूर्व CM रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में चक्काजाम आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा था कि समूचा बस्तर खून से लथपथ है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। प्रजातंत्र का गला घोंटा जा रहा है और यह सब इस कांग्रेसी शासन के संरक्षण में हो रहा है। कांग्रेस की सरकार जनता की नजरों में गिर चुकी है। उसने कोई काम नहीं किया। जन घोषणा पत्र की सारे घोषणाएं कचरे की टोकरी में डाल दी गई है और जब कांग्रेस को अपनी हार का भय सता रहा है तो लोकतंत्र को दबाकर तानाशाही तरीके से सत्ता बचाए रखना चाहती है, लेकिन जनता के साथ खड़ी भाजपा इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देगी। (FIR on BJP Leaders)

Related Articles

Back to top button