ट्रक से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलटी बस, 8 की मौत, हापुड़ में 6 की गई जान

Road Accident in Florida: अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बस में 53 लोग सवार थे, जो प्रवासी मजदूर थे। अधिकारियों के मुताबिक मजदूर एक निजी कंपनी के लिए काम करते थे और उन्हें तरबूज के खेत में ले जाया जा रहा था, तभी बस ट्रक से टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के किनारे पर कोई नाम नहीं था। निजी कंपनी का मालिक वाहन में सवार था और दुर्घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। हादसे के चलते फ्लोरिडा परिवहन विभाग ने घोषणा की है कि वेस्ट यूएस 41 और काउंटी रोड 328 के बीच स्टेट रोड 40 अस्थायी रूप से बंद है।
यह भी पढ़ें:- सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में नया ट्विस्ट, पूर्व पति ने किया ये दावा
वहीं मैरियन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने घोषणा की कि बस हादसे के बाद स्टेट रोड 40 को साउथवेस्ट 180वें एवेन्यू रोड और साउथवेस्ट 140वें एवेन्यू के बीच अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इधर, उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार गाजियाबाद से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। कार जैसे ही अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास पहुंची अचानक अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी लेन में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। (Road Accident in Florida)
आग में जिंदा जले 6 लोग
वहीं आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में भी भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां चिलकलुरिपेट के पास देर रात एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जिसमें 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यात्रियों से भरी बस चिन्नागंजम से हैदराबाद जा रही थी। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए गुंटूर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अरविंद प्राइवेट ट्रैवल्स की बस में 40 यात्री सवार थे, जो बापटला जिले के चिनगंजम से पारचूर और चिलकलुरिपेट होते हुए हैदराबाद के लिए रवाना हुई। इस बीच बजरी लोड तेज रफ्तार ट्रक अचानक बस से टकरा गया। (Road Accident in Florida)



