Google Analytics —— Meta Pixel

मानवता शर्मसार: कैंसरग्रस्त दादी को कचरे में फेंका, पुलिस ने किया पोते को गिरफ्तार

Humanity shamed: मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुज़ुर्ग महिला को कचरे के ढेर पर बेसुध हालत में पाया गया। जांच में सामने आया कि 60 वर्षीय कैंसर पीड़ित यशोदा गायकवाड़ को उनके ही पोते ने कूड़े में फेंक दिया था।

यह भी पढ़े :- SCO Summit 2025 : कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू होगी, राजनाथ सिंह और चीन के रक्षामंत्री के बीच सकारात्मक बातचीत

घटना 22 जून की सुबह की है, जब मुंबई के आरे कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस को बुज़ुर्ग महिला बेहद कमजोर हालत में सड़क किनारे कचरे के पास मिली। तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में महिला के पोते सागर शेवाले (33), बहनोई बाबासाहेब गायकवाड़ (70) और एक ऑटो चालक संजय कादरेशम (27) महिला को उस स्थान पर छोड़ते हुए दिखाई दिए।

पुलिस के अनुसार, तीनों पहले बुज़ुर्ग महिला को बोरीवली के शताब्दी अस्पताल ले गए थे, लेकिन जब अस्पताल में भर्ती से मना कर दिया गया, तो उन्होंने महिला को आरे कॉलोनी के जंगल क्षेत्र में कचरे के पास फेंक दिया। (Humanity shamed)

तीनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 125 (किसी को जीवन संकट में डालने का अपराध) और माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का इलाज फिलहाल जुहू के कूपर अस्पताल में चल रहा है। (Humanity shamed)

Back to top button
error: Content is protected !!