Google Analytics —— Meta Pixel

पति-पत्नी को बंधक बना 20 लाख की डकैती, कॉलोनी में भय का माहौल

रायपुर . टिकरापारा इलाके में बीती रात एक कारोबारी के घर डकैती हो गई। आधा दर्जन डकैत लाठी-ठंडा और हथियार लेकर घर में घुसे। कारोबारी और उसकी पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए। और सोने-चांदी के जेवर व नगदी लूट लिया। इसके बाद भाग निकले। महिला की दोपहिया भी ले गए। आरोपी 20 लाख से ज्यादा का माल ले भागे हैं। घटना से पीडि़त परिवार दहशत में है। कॉलोनी में भी भय का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अज्ञात डकैतों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

ऐसा दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक पुराना धमतरी रोड से लगे अमलीडीह मार्ग में स्थित सांईवाटिका कॉलोनी में दिनेश साहू अपनी पत्नी मधु और एक बेटे के साथ रहते हैं। रात 2 से 3 बजे के बीच उनके घर में 6 लोग घुस गए। उनके हाथ में लाठी-डंडा के अलावा चाकू-तलवार थे। आरोपियों ने दिनेश और उसकी पत्नी को कब्जे में ले लिया। हत्या करने की धमकी देते हुए घर की अलमारी का लॉकर खुलवाया। इसके बाद दोनों को हॉल के एक कोने में ले जाकर उनके हाथ-पैर व मुंह बांध दिया।

अलमारी के पूरे जेवर व नगद करीब 1 लाख रुपए निकाल लिया। महिला के शरीर से भी जेवर निकाल लिए। इसके बाद फरार हो गए। जाते-जाते महिला की दोपहिया भी ले गए। डकैतों के जाने के बाद किसी तरह से दोनों हाथ-पैर छुड़ाए। और डॉयल 112 को सुबह 5.30 बजे सूचना दी। इसके बाद तेलीबांधा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टिकरापारा थानाक्षेत्र होने के कारण टिकरापारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पीडि़तों से पूछताछ की। इसके बाद अज्ञात डकैतों के खिलाफ डकैती का अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें-नक्सलियों के डर से भागे आदिवासियों को फिर से बस्तर में बसाएगी सरकार

Back to top button
error: Content is protected !!