Google Analytics —— Meta Pixel

CJI चंद्रचूड़ को मार गिराऊंगा, आरक्षण पर फैसले से नाराज भीमसेना के प्रदेश संयोजक ने दी धमकी, गिरफ्तार

CJI DY Chandrachud got Death Threats : हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए कहा था कि राज्यों को अनुसूचित जातियों के भीतर उप-वर्गीकरण करने का संवैधानिक अधिकार है। इस फैसले से नाराज एक शख्स ने सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस से इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पंकज अतुलकर है और वह भीम आर्मी से जुड़ा है।

यह भी पढ़े :- Paris Olympics 2024 : दहाड़ते हुए फाइनल में पहुंचीं विनेश फोगाट, अब गोल्ड मेडल से सिर्फ एक जीत दूर

जेल भेजा गया धमकी देने वाला आरोपी
भीम आर्मी के मध्यप्रदेश इकाई के प्रभारी पंकज अतुलकर को मंगलवार को बैतूल से गिरफ्तार किया गया है। उस पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आरक्षण संबंधी फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने बताया है कि 34 साल के अतुलकर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

क्या दी थी धमकी?
जानकारी के मुताबिक, पंकज अतुलकर आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज था। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर कहा था कि वह “अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को गुलाम बनाने का फैसला’’ देने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश को जान से मार देगा।

IT एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
बैतूल एडिशनल एसपी कमला जोशी का कहना है कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ विरोधाभासी टिप्पणी करने के मामले में पंकज अतुलकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है. आईटी एक्ट तथा बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

Back to top button
error: Content is protected !!