Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

New Education Policy : शासकीय पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय, धरसींवा में आज नव प्रवेशित स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (New Education Policy) 2020  के प्रावधानों के अंतर्गत आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक अनुज शर्मा “पद्मश्री” थे, जिन्होंने छात्रों को नई शिक्षा नीति के महत्व और इसकी संभावनाओं से अवगत कराया।

यह भी पढ़े :- Paris Olympics 2024 : दहाड़ते हुए फाइनल में पहुंचीं विनेश फोगाट, अब गोल्ड मेडल से सिर्फ एक जीत दूर

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉ. शबनूर सिद्दीकी ने अपने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं और संसाधनों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल और उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन प्रकोष्ठ के संयोजक श्री कौशल किशोर ने छात्रों को नीति के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराया, जबकि GE और VAC पाठ्यक्रमों की जानकारी कला संकाय की डॉ. रश्मि कुजूर, विज्ञान संकाय की डॉ. जी. नाग भार्गवी, और वाणिज्य संकाय की डॉ. सुनीता दुबे ने दी।

महाविद्यालय में संचालित विभिन्न इकाइयों की जानकारी NSS प्रभारी डॉ. संजय सिंह, NCC प्रभारी डॉ. सुषमा मिश्रा, यूथ रेडक्रॉस और क्रीड़ा विभाग के द्वारा साझा की गई। इसके अलावा, NEP एम्बेसेडर के रूप में नामांकित संकायवार छात्र प्रतिनिधियों ने भी अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण, छात्र-छात्राओं के साथ, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक श्रीमती अदिती भगत और डॉ. स्वाति शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निधि देवांगन ने प्रस्तुत किया। (New Education Policy)

Back to top button
error: Content is protected !!