Pt. Ravishankar Shukla University: NAAC मूल्यांकन से पहले विवि प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक सभी छुट्टियां रद्द
Pt. Ravishankar Shukla University: रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रशासन ने नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल (NAAC) मूल्यांकन को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। प्रशासन ने विश्वविद्यालय के करीब 400 कर्मचारियों को 15 अगस्त तक शहर न छोड़ने का आदेश दिया है। साथ ही सभी की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन अवधि में किसी भी प्रकार की अनुपस्थिति या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी की होगी।
यह भी पढ़ें… Raipur petrol pump murder: ऑनलाइन ऑर्डर किया चाकू, पेट्रोल पंप मैनेजर की कर दी हत्या, 6 कर्मचारी गिरफ्तार
बताया गया है कि NAAC की टीम 20 जुलाई से 15 अगस्त के बीच किसी भी दिन विश्वविद्यालय का दौरा कर सकती है। इस दौरान टीम यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों, फाइलों और दस्तावेजों का बारीकी से मूल्यांकन करेगी। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने सभी स्तरों पर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। (Pt. Ravishankar Shukla University)
पिछली बार कमजोर ग्रेडिंग को लेकर विवि को आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस बार प्रशासन B++ ग्रेड से ऊपर उठने की तैयारी में जुटा है। वर्तमान में विवि की CGPA 2.76 से 3.00 के बीच है, जिसे बेहतर कर A ग्रेड हासिल करने की योजना बनाई गई है।(Pt. Ravishankar Shukla University)
विवि ने अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट्स तैयार किए हैं, जिससे ग्रेड में सुधार की उम्मीद है। NAAC मूल्यांकन में अच्छा प्रदर्शन करने से विश्वविद्यालय को UGC, RUSA, DST और ICSSR जैसी संस्थाओं से फंडिंग और कोर्स में स्वायत्तता मिलती है।
प्रशासन ने सभी कर्मचारियों से सहयोग और प्रतिबद्धता की अपेक्षा जताई है ताकि मूल्यांकन के समय सभी विभाग व्यवस्थित, सक्रिय और रिकॉर्ड संधारित स्थिति में नजर आएं। कर्मचारियों और अधिकारियों को इस संबंध में मौखिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।(Pt. Ravishankar Shukla University)



