Google Analytics —— Meta Pixel

Elephant attack: रायगढ़ में फिर हाथी का आतंक, रात में घर में घुसकर मचाई तबाही, ली भैंस की जान

Elephant attack : रायगढ़। जिले में एक जंगली हाथी ने भारी उत्पात मचाया। यह घटना 18 जुलाई की रात सिथरा गांव में हुई, जहां हाथी जंगल से भटककर गांव में घुस आया। भोजन की तलाश में आया यह हाथी गांव के निवासी प्रहलाद राठिया के कच्चे मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया और वहां गाय-कोठा में बंधी भैंस पर हमला कर दिया। हमले में भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

हाथी घर के भीतर रखी एक बोरी धान भी खा गया और शेष धान पूरे घर में बिखरा दिया। इसके बाद वह देर रात वापस जंगल की ओर चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची और नुकसान का आकलन करने का काम शुरू किया गया।(Elephant attack)

ग्रामीणों के शोर से बौखलाया हाथी

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी जंगल से निकलकर सीधा गांव की ओर आ गया था। जब गांववालों ने उसे देखा तो डर के मारे शोर मचाने लगे। इसी शोरगुल के कारण हाथी घबरा गया और गांव के ही प्रहलाद राठिया के घर में जा घुसा। वहां उसने दीवार तोड़ी और घर में बंधे मवेशी पर (Elephant attack) हमला कर दिया।

रायगढ़ जिले में हैं 136 हाथी

वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रायगढ़ जिले के विभिन्न जंगलों में कुल 136 हाथियों की उपस्थिति दर्ज की गई है। इनमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 88 और रायगढ़ वन मंडल में 48 हाथी हैं। प्रमुख क्षेत्रों में हाथियों की संख्या इस प्रकार है:

  • बाकारूमा परिक्षेत्र के तेजपुर में – 25 हाथी

  • छाल परिक्षेत्र के बेहरामार में – 25 हाथी

  • कापू परिक्षेत्र के कुमा बीट में – 13 हाथी

  • रायगढ़ परिक्षेत्र के कांटाझरिया बीट में – 16 हाथी

  • तमनार परिक्षेत्र के हिंझर में – 13 हाथी

  • घरघोड़ा परिक्षेत्र के कटंगडीह में – 10 हाथी

इसके अतिरिक्त अन्य बीटों में भी हाथियों की आवाजाही बनी हुई है।

आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई

छाल परिक्षेत्र के रेंजर चंद्रविजय सिदार ने बताया कि हाथी ने सिथरा गांव में एक कच्चे मकान की दीवार तोड़ी और एक भैंस को मार डाला। घटना (Elephant attack) के बाद वन विभाग ने आसपास के सभी गांवों में मुनादी कराई है। ग्रामीणों को सचेत किया गया है कि वे अकेले जंगल की ओर न जाएं और सावधानी बरतें। वन विभाग हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें… Raipur petrol pump murder: ऑनलाइन ऑर्डर किया चाकू, पेट्रोल पंप मैनेजर की कर दी हत्या, 6 कर्मचारी गिरफ्तार

Back to top button
error: Content is protected !!