Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : IAS अफसर को मिली नई जिम्मेदारी, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, पढ़े पूरी खबर

CG Transfer List : छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसके तहत आईएएस रजत कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही, अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस मुकेश कुमार बंसल को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :- ईडी दफ्तर के लिए पैदल ही रवाना हुए रॉबर्ट वाड्रा, अब हो रही पूछताछ

इसके अलावा, सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला आदेश भी जारी किया है। इस आदेश के अंतर्गत छत्तीसगढ़ संवाद के महाप्रबंधक विनायक शर्मा को नया दायित्व सौंपते हुए उन्हें अपर कलेक्टर, MCB (मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर) बनाया गया है। (CG Transfer List)

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को कहां हुआ ट्रांसफर देखें

विनायक शर्मा – अपर कलेक्टर, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी, भरतपुर
ममता यादव – संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर
माधुरी सोम ठाकुर – संयुक्ल कलेक्टर, कोरबा
स्निग्धा तिवारी – संयुक्त कलेक्टर, जांजगीर चांपा
अशोक कुमार मार्बल – डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़, बिलाईगढ़
गीता रायस्त – उपायुक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय, बस्तर संभाग, जगदलपुर (CG Transfer List )

Back to top button
error: Content is protected !!