Google Analytics —— Meta Pixel

आईएएस रानू साहू गिरफ्तार, छापे के दूसरे दिन ईडी ने की कार्यवाही

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED ने रानू साहू (IAS Ranu Sahu arrested) के घर में तीसरी बार छापा मारा है। जिसके बाद उन्हें आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया और अभी उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सुनवाई जारी है। बता दें इससे पहले शनिवार को सुबह आठ बजे रानू साहू को ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया।

रानू साहू छत्तीसगढ़ की दूसरी IAS ऑफिसर हैं जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार (IAS Ranu Sahu arrested) किया। इससे पहले आइएएस समीर विश्नोई गिरफ्तार हो चुके हैं और कोयला घोटाला मामले में फिलहाल रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। रानू साहू वर्तमान में कृषि विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ थीं। इससे पहले रानू रायगढ़ जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं।

यह भी पढ़े :- गृहमंत्री अमित शाह आज पहुंचेंगे रायपुर, बीजेपी नेताओं की लेंगे हाईलेवल मीटिंग

बता दें कि कोरबा की पूर्व कलेक्टर आईएएस रानू साहू के घर ईडी  (IAS Ranu Sahu arrested)ने तीसरी बार छापा मारा है। इससे पहले कोल परिवहन केस में भी उनके सरकारी बंगले और मायके में छापा पड़ चुका है। ईडी उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है। इसके अलावा ईडी की टीमें कोरबा निगम के ऑडिटर सीए अनूप गुप्ता बालाजी स्टील और टीआर सिंह कमल विहार और ऋषभ सोनी देवपुरी के घर ईडी पहुंची थी।

राज्य के बड़े ठेकेदार सुनील रामदास अग्रवाल के रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ स्थित मकान व दफ्तर में छापा मारा गया है। अंबिकापुर में अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नीमचंद अग्रवाल और बिलासपुर के संजय शिंदे तथा राजनांदगांव में ट्राइबल अफसर श्रीकांत के घर जांच चल रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!