Google Analytics —— Meta Pixel

बाघ का शिकार कर खा गए मांस, खाल समेत चार शिकारी गिरफ्तार

Tiger Hunt : कोंडागांव जिले में बाघ की खाल, नाखून और दांत के साथ 4 शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करीब 4 महीने पहले ओरछा इलाके के जंगल में तीर से बाघ का शिकार किया था। फिर खाल, नाखून और दांत निकाले और मांस को खा लिए थे। अब बेचने निकले तो पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया है। मामला जिले के बयानार थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- आईएएस रानू साहू गिरफ्तार, छापे के दूसरे दिन ईडी ने की कार्यवाही

पुलिस को सूचना मिली थी कि टेमरू गांव के नजदीक कुछ लोग बाघ की खाल बेचने के लिए निकले हैं। ग्राहक का जुगाड़ कर रहे हैं। इसी सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जवानों को देखकर सभी युवक भागने लगे। जिसके बाद चारों को पकड़कर थाना लाया गया। आरोपियों का नाम कारूराम गोटा (28), सोनू राम (41), देउराम उसेंडी (40), लखमु ध्रुव (35) है। सभी नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन्होंने पुलिस को बताया कि, गांव के जंगल में बाघ होने की खबर मिली थी। फिर उसे मारने की प्लानिंग की। जिसके बाद हरदिन बाघ को ढूंढने के लिए जंगल जाते थे। फिर एक दिन शाम के समय बाघ का शिकार किया। उस पर करीब 3 से 4 बार तीर से हमला किया गया। एक तीर पेट पर लगा। जिससे बाघ की मौत (Tiger Hunt) हो गई।

मांस खा लिए थे

खाल, दांत और नाखून निकाल कर मांस को पकाकर सभी शिकारी खा लिए थे। उसी ठिकाने पर बाघ की खाल को छिपाकर रखे हुए थे। शिकार के बाद से खाल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में जुटे हुए थे। अब एक दिन पहले बयानार इलाके में खाल के साथ ग्राहक ढूंढने आए तो पुलिस ने पकड़ लिया।

इंद्रावती टाइगर रिजर्व से आया था बाघ

एक महीने के अंदर बस्तर में यह दूसरे बाघ का शिकार (Tiger Hunt) है। इससे पहले बीजापुर जिले के एक गांव में शिकारियों ने इंद्रावती टाइगर रिजर्व में ही एक बाघ को मार दिया था। अब जिस बाघ का शिकार किया गया है वह भी इंद्रावती टाइगर रिजर्व का ही बताया जा रहा है। जो भटककर नारायणपुर के जंगल में पहुंच गया था।

Back to top button
error: Content is protected !!