ICC Champions Trophy: घुटनों पर आया पाकिस्तान, चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने नहीं जाएगी टीम इंडिया

ICC Champions Trophy: अगले साल पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। बीसीसीआई ने पहले से ही स्पष्ट कर रखा कि वह भारतीय टीम को पाकिस्तान नहीं भेजेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अभी तक इस बात पर अड़ा है कि भारत को पाकिस्तान में खेलना चाहिए और किसी दूसरे देश में खेलना नहीं चाहिए। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बीसीसीआई ने पीसीबी के सामने एक शर्त रखी है। बीसीसीआई का कहना है कि हम किसी भी कीमत पर पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे।
यह भी पढ़े :- बलौदाबाजार में खुलेगा बीएड कॉलेज और ट्रांसपोर्ट नगर की होगी स्थापना: CM विष्णुदेव साय
दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) के लिए बीसीसीआई ने पीसीबी के आगे ये शर्त रखी है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के मैच हाईब्रिड मॉडल पर खेलना चाहते हैं। दुबई में भारतीय टीम के मैच खेलने को लेकर बीसीसीआई ने पीसीबी को प्रस्ताव रखा है।
बता दें किभारत की सरकार अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने की अनुमति नहीं देगी, जैसा कि एशिया कप 2023 में हुआ था। इसका कारण है दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक स्थिति।
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और अन्य हितधारकों को अपना निर्णय बताया है। संभावना है कि कुछ मैच दुबई में खेले जाएंगे। एक सूत्र ने बताया कि ‘हां, BCCI ने पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) मैचों को लेकर अपनी चिंताओं को व्यक्त किया है। वे न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेलना चाहते हैं और दुबई उन मुकाबलों की मेजबानी के लिए एक मजबूत उम्मीदवार है जिसमें भारतीय टीम शामिल होगी।
मुंबई में आतंकी हमले के कारण 16 साल से पाकिस्तान नहीं गया भारत
भारतीय टीम ने 2007-08 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। 2008 में मुंबई पर आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया। तब से दोनों टीमें ICC और ACC के टूर्नामेंट में ही खेलती हैं। 2013 के बाद से दोनों टीमें 13 वनडे और 8 टी-20 मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेल चुकी हैं।
पिछले साल ODI वर्ल्ड कप खेलने भारत आया था पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी। तब इंडिया और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता था। कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जमाई थी। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे।



