Google Analytics —— Meta Pixel

अगर पानी का रास्ता रोका तो हम…, पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, शाहबाज बोले- पूरी ताकत से जवाब देंगे

Shehbaz Sharif on Pahalgam Attack : पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान पर जो वाटर स्ट्राइक किया है, उससे पाकिस्तान बिलबिला उठा है। पहले से दाने-दाने को मुंहताज पाकिस्तान को अब प्यासा मरने का डर सताने लगा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को गीदड़भभकी दी है और कहा कि पाकिस्तान के पानी को रोकने की जुर्रत ना करे भारत, अगर भारत ने पानी रोका तो पाकिस्तान की सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif on Pahalgam Attack) ने कहा, “पाकिस्तान के पानी को कम करने या मोड़ने की किसी भी कोशिश का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।

हम अपनी सेना के साथ हैं : शहबाज

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के द्वारा सिंधु जल संधि को खत्म करने का ऐलान एक बड़ा फैसला है, जिस पर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि, किसी को भी इस बारे में कोई गलती नहीं करनी चाहिए। पाकिस्तान 240 मिलियन लोगों का देश है और हम अपने बहादुर सशस्त्र बलों के पीछे हैं…सबको यह संदेश ज़ोरदार और साफ होना चाहिए। शांति हमारी प्राथमिकता है. हम अपनी अखंडता और सुरक्षा पर कभी समझौता नहीं करेंगे। (Shehbaz Sharif on Pahalgam Attack)

यह भी पढ़े :- दुकानदार का धर्म पूछो, हनुमान चालीसा पढ़वाओ, तब सामान खरीदो: मंत्री का विवादित बयान

भारत ने 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से बनी सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है. ये संधि भारत और पाकिस्तान के बीच पानी के बंटवारे लेकर काफी अहम रही है. लगातार आतंकी गतिविधियों और पाकिस्तान की असहयोगी भूमिका के कारण अब भारत ने इसे स्थगित करने का फैसला किया है, जिसके बाद से पाकिस्तान लगातार भारत को चेतावनी दे रहा है.

भारतीय नागरिकों के वीजा भी रद्द

पाकिस्तान ने दक्षेस वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत भारतीय नागरिकों को जारी सभी वीजा भी निलंबित कर दिए हैं और सिख तीर्थयात्रियों को छोड़कर सभी विजा भी रद्द माने जाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!