Google Analytics —— Meta Pixel

भ्रष्टाचार पर त्वरित कार्रवाई – बलौदाबाजार के श्रम निरीक्षक निलंबित

व्यापारियों से अवैध वसूली के आरोपों की जांच में हुई पुष्टि

रायपुर। व्यापारियों से अवैध वसूली के आरोपों पर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। बलौदाबाजार जिले में पदस्थ श्रम निरीक्षक रामचरन कौशिक को भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :- राष्ट्रीय क्षितिज पर चमकेगा जशपुर – एडवेंचर, संस्कृति और रोजगार का जश्न बनेगा जम्बूरी 2025

यह कार्रवाई श्रम आयुक्त, छत्तीसगढ़ द्वारा कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

जांच में सामने आई अनियमितताएं

रिपोर्ट में पाया गया कि श्रम निरीक्षक रामचरन कौशिक ने कार्य क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान व्यापारियों से कथित वसूली और अन्य अनियमितताएं की हैं। रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए श्रमायुक्त कार्यालय ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत निलंबन आदेश जारी किया।

यह भी पढ़े :- बिहार चुनाव 2025: महिलाओं को ₹2,500, भूमिहीनों को जमीन – महागठबंधन ने खोले वादों के पत्ते

निलंबन अवधि में मुख्यालय नवा रायपुर तय

निलंबन अवधि के दौरान रामचरन कौशिक को जीवन निर्वाह भत्ते (Subsistence Allowance) की पात्रता दी जाएगी।
इस दौरान उनका मुख्यालय श्रमायुक्त कार्यालय, नवा रायपुर (अटल नगर) निर्धारित किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!