मणिपुर में CRPF जवान ने अपने 2 साथियों की हत्या की, बाद में खुद की भी ली जान, 8 की हालत गंभीर, पढ़े पूरी खबर

Manipur News : मणिपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवानों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. एक CRPF जवान ने इम्फाल पश्चिम जिले के लामसांग में CRPF के शिविर में अपने सर्विस हथियार से गोली चलाई और फिर खुद को भी गोली मार ली।
यह भी पढ़े :- भारत को अमेरिका देगा अपना सबसे खतरनाक फाइटर जेट, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
मणिपुर पुलिस ने ‘एक्स’ पर बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल स्थित सीआरपीएफ के कैप्म में रात करीब 8.20 बजे यह घटना हुई थी. उन्होंने बताया कि आरोपी हवलदार संजय कुमार ने अपनी बंदूक से गोली चलाई जिससे एक कांस्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद कुमार ने खुद को भी गोली मार ली. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।
आरोपी सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन से था. सूत्रों ने बताया कि इस घटना में सीआरपीएफ के आठ जवान घायल हो गए हैं और उन्हें इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा पुलिस ने तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
मणिपुर पुलिस ने क्या बताया?
मणिपुर पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में रात लगभग आठ बजे इंफाल वेस्ट जिले के लामसांग में सीआरपीएफ के एक शिविर में एक जवान ने कथित तौर पर गोलीबारी की, जिसमें उसके दो साथियों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।” पोस्ट के मुताबिक, “बाद में उस जवान ने भी अपनी सरकारी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह जवान सीआरपीएफ की एफ-120 बटालियन से था। पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। (Manipur News)
घायल जवानों को आरआईएमएस में कराया गया भर्ती
जवान द्वारा कैंप में की गई फायरिंग में आठ अन्य जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है. जहां सेना के कई सीनियर अधिकारी समेत भारी फोर्स मौजूद है. इस घटना ने सभी को चौंका दिया है. वहीं CRPF में शोक की लहर है। (Manipur News)



