Ind vs Aus 1st Test: यशस्वी ने ठोकी सेंचुरी तो केएल चूके, पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की निकाली सारी हेकड़ी
Ind vs Aus 1st Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हुआ. आज मैच का तीसरा दिन है. भारत का स्कोर दूसरी पारी में इस समय 210 रनों को पार कर चुका है. भारत की बढ़त 260 रनों से ज्यादा हो चुकी है. यशस्वी जायसवाल ने छक्का जड़कर शतक पूरा किया. उनके साथ देवदत्त पडिक्कल जमे हुए हैं. भारत का एकमात्र विकेट केएल राहुल के रूप में दूसरी पारी में गिरा है.
यह भी पढ़े :- भारत की राजनीति में कांग्रेस परजीवी बनकर रह गई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भारतीय टीम ने पिछले 2 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया है. इस बार हैट्रिक का मौका है. इस ‘महासीरीज’ में कुल 5 मैच खेले जाने हैं. सीरीज का अगला टेस्ट अब 6 दिसंबर से एडिलेड में होगा. इस मैच की लाइव कवरेज और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
पर्थ में यशस्वी ने शतक नहीं जड़ा, इतिहास रचा है
पर्थ में यशस्वी ने अपने शानदार शतक की स्क्रिप्ट 205 गेंदों में लिखी. इस शतक के साथ उन्होंने इतिहास भी रचा. एमएल जयसिम्हा और सुनील गावस्कर के बाद वो तीसरे ऐसे भारतीय बन गए, जिसने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर खेले अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाया. वो ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय भी हैं. ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया ओवरऑल उनका पहला और विदेशी जमीन पर ठोका दूसरा शतक है. यशस्वी इससे पहले वेस्टइंडीज में भी शतक जमा चुके हैं, जो कि उनका टेस्ट में पहला शतक था.
टेस्ट में 1500 रन पूरे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार टेस्ट मैच खेल रहे जायसवाल ने मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन को दिखाया कि वो सिर्फ धुआंधार बैटिंग से ही विरोधियों को पस्त नहीं कर सकते, बल्कि क्रीज टिककर और पुराने अंदाज की बैटिंग से भी गेंदबाजों को बेअसर कर सकते हैं. पर्थ में शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया की नाक में दम करने वाले यशस्वी ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 1500 रन भी पूरे कर लिए.
भारत की प्लेइंग XI
केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज। (Ind vs Aus 1st Test)
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड। (Ind vs Aus 1st Test)



