Google Analytics —— Meta Pixel

IND vs AUS 3rd Test : भारत की पहली पारी 260 रन पर ढेर, 5वें दिन के खेल पर खराब मौसम हावी, पहले सेशन में बस 4 ओवर का खेल हुआ

IND vs AUS 3rd Test : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज मुकाबले का आखिरी दिन है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए हैं. टीम इंडिया ने फॉलोऑन बचा लिया है. हालांकि उसकी पहली पारी 260 रनों पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया को 185 रनों की बढ़त हासिल हुई।

यह भी पढ़े :- VHP Balodabazar : क्रिसमस पर अवैध प्रार्थनासभाओं पर कार्रवाई की मांग, विहिप और बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

जिस तरह से भारतीय खेमे ने फॉलोऑन टालने के बाद रिएक्ट किया वो पल देखने लायक था. ड्रेसिंग रूम में कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा सहित विराट कोहली और अन्य सदस्यों ने फॉलोऑन बचाने के बाद राहत की सांस ली. आकाश दीप ने चौका जड़कर भारत को फॉलोऑन की शर्मिंदगी से बचा लिया. राहुल ने 84 रन की पारी खेली जबकि 77 रन बनाकर अपनी कौशल का नमूना पेश किया।

5वें दिन पहले सेशन में हुआ बस 4 ओवर का खेल

ब्रिसबेन में मौसम अब भी खराब है. 5वें दिन पहले सेशन में बस 4 ओवर का खेल हो सका, जिसमें भारतीय पारी का अंत हुआ. खराब मौसम के चलते पहले सेशन में आगे खेल नहीं हो सका. लंच हो चुका है।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

मैच (IND vs AUS 3rd Test) की बात करें तो इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे दिन 117.1 ओवर में 445 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में स्टीवन स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेली. ट्रेविस हेड ने 160 गेंदों में 152 रनों की जबरदस्त पारी खेली. हेड ने अपनी इस पारी में 18 चौके लगाए. जबकि स्मिथ ने 190 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाए।

इसके अलावा विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 70 रन, उस्मान ख्वाजा 21 रन, पैट कमिंस 20 रन, मिचेल स्टार्क 18 रन, नाथन मैकस्वीनी 9 रन, मार्नस लाबुशेन 12 रन और मिशेल मार्श ने 5 रन बनाए. वहीं भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने फिर एक बार शानदार गेंदबाजी की और पंजा खोला. बुमराह ने 28 ओवर में 76 रन देकर 6 विकेट चटकाए. जबकि मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और नितीश रेड्डी को 1-1 विकेट मिला। (IND vs AUS 3rd Test)

Back to top button
error: Content is protected !!