IND vs AUS 4th Test : रोहित शर्मा ने फिर किया निराश, सस्ते में लौटे पवेलियन, भारत को लगा पहला झटका
IND vs AUS 4th Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में आमने सामने हैं.मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है.दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने करियर का 34वां टेस्ट शतक ठोककर भारत की मुश्किलें बढ़ा दी.
कप्तान पैट कमिंस के साथ स्मिथ ने 100 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर की ओर ले गए.कमिंस 49 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी बायें हाथ पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे. (IND vs AUS 4th Test)
अब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है. यशस्वी जायसवाल- केएल राहुल क्रीज पर हैं. भारत का स्कोर 10 रन के करीब है. रोहित शर्मा आउट हो चुके हैं.
भारतीय टीम ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी.मनमोहन सिंह का देहांत बीती रात दिल्ली के एम्स में हो गया.वह उम्र संबंधी समस्या से जूझ रहे थे. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए. स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 140 रन की पारी खेली वहीं बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए.
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन रिकॉर्ड 87242 दर्शक मैदान में जुटे. जो दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में एक दिन की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड है. चौथे टेस्ट के पहले दिन के टिकट मैच से दो सप्ताह पहले ही बिक गए थे.दर्शकों को पहले दिन रोमांचक क्रिकेट भी देखने को मिला. (IND vs AUS 4th Test)
मेलबर्न में भारतीय टीम के नतीजे (सभी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)
जनवरी 1948: 233 रनों से हार
फरवरी 1948: पारी और 177 रनों से हार
दिसंबर-जनवरी 1968: पारी और चार रनों से हार
दिसंबर-जनवरी 1978: 222 रनों से जीत
फरवरी 1981: 59 रनों से जीत
दिसंबर 1985: ड्रॉ
दिसंबर 1991: 8 विकेट से हार
दिसंबर 1999: 180 रनों से हार
दिसंबर 2003: 9 विकेट से हार
दिसंबर 2007: 337 रनों से हार
दिसंबर 2011: 122 रनों से हार
दिसंबर 2014: ड्रॉ
दिसंबर 2018: 137 रनों से जीत
दिसंबर 2020: 8 विकेट से जीत



