IND vs AUS : ‘झुकेगा नहीं साला, नीतीश रेड्डी ने कंगारुओं की नाक में किया दम, शतक जड़कर रचा इतिहास
IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर चौथा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला और इसके बाद स्टीव स्मिथ के शतक की बदौलत 474 रन बनाए। इस मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत जैसे धुरंधर बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे और बड़ी पारी नहीं खेल पाए। एक समय टीम इंडिया ने 221 रनों पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मजबूत इरादों वाले नितीश रेड्डी। उन्होंने शुरुआत में तो समय लिया, लेकिन एक बार जब क्रीज पर जम गए, तो उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
नितीश रेड्डी ने किया कमाल
नितीश रेड्डी ने पहली बार अपने टेस्ट करियर में अर्धशतक लगाया। इसके बाद वह यहीं नहीं रुके उन्होंने अर्धशतक को शतक में बदल दिया और टीम इंडिया को संकट से निकाल लिया। रेड्डी ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट में नंबर-8 पर उतरकर शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उनके पहले ऐसा करिश्मा कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया था। अब उन्होंने अपनी दमदार बैटिंग से नया इतिहास रच दिया है।

मौजूदा सीरीज में किया था टेस्ट में डेब्यू
नितीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में ही डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए 4 टेस्ट मैचों में कुल 284 रन बना लिए हैं। वह भारत के लिए तीन टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 90 रन बनाए हैं। घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करके उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाई है। 26 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम पर 958 रन दर्ज हैं। आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं और गुजरे सीजन उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता था। वह अभी तक आईपीएल में कुल 15 मुकाबले खेल चुके हैं।
यह भी पढ़े :- Kisan Diwas : पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के लिए आनंदराम पत्रकारश्री का सम्मान
बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय
नीतीश कुमार रेड्डी इसी के साथ बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय भी बन गए हैं. नीतीश ने ये कारनामा 21 साल 216 दिन की उम्र में किया है. वहीं, इससे पहले कार्ल हूपर ने 21 दिन 011 दिन की उम्र में बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक लगाया था। (IND vs AUS)
अनिल कुंबले का तोड़ा रिकॉर्ड
इस शतक के साथ ही नीतीश कुमार रेड्डी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 87 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था। (IND vs AUS)



