CM योगी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उनका नक्सलवाद के साथ आंतरिक समझौता…

CM Yogi in Chhattisgarh: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, कोरबा और बिलासपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के साथ कांग्रेस का आंतरिक समझौता था। कांग्रेस के राज में कमीशनखोरी जमकर होती थी। कांग्रेस की कमीशनखोरी को लगाम लगाने का काम बीजेपी ने किया है। कांग्रेस ने युवाओं को किताब की जगह तमंचा थमाने का काम किया। घोटाले, आतंकवाद और नक्सलवाद का नाम कांग्रेस है।

यह भी पढ़ें:- इंडी अलायंस की पतंग उड़ने से पहले ही कट गई: PM नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि यूपी के पत्रकारों ने जब मुझसे पूछा कि छत्तीसगढ़ जाकर क्या कहोगे? तो मैंने कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। कौन है जिसको ननिहाल अच्छा नहीं लगता। हम यूपी वालों के लिए यह ननिहाल है। 500 साल बाद प्रभु श्री राम विराजे तो सबसे ज्यादा उल्लास, उत्साह छत्तीसगढ़ में था। वनवास में पहला शरण प्रभु श्री राम ने छत्तीसगढ़ में लिया था, संकल्प लिया था संत, महात्मा अच्छे लोगों के छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने का शंखनाद प्रभु राम ने किया था। बड़े ठसक के साथ पाकिस्तान अलग हुआ था। आज भारत में 80 करोड़ को मुफ्त राशन मिल रहा है। वहीं पाकिस्तान की आबादी 23 करोड़ है और वहां लोग भूखे मर रहे हैं। (CM Yogi in Chhattisgarh)

CM योगी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत चाहिए, विकसित भारत चाहिए। इसके लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। 2014 के पहले बेटी और व्यापारी या समाज का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं था। आतंकवादी कही भी घुसकर बम फोड़ते थे, अब कोई धमाका होता है तो पाकिस्तान पहले ही सफाई दे देता है कि हमारा हाथ नहीं है। यह नया भारत है घर में घुसकर नेस्तनाबूद कर देता है। पिछले दस सालों में मोदी जी के नेतृत्व में बदलता भारत देखा है। एक ऐसा भारत जिसका दुनिया में सम्मान बढ़ा, सीमाएं सुरक्षित है, नक्सलवादी, आतंकवादी के सामने घुटने नहीं टेकता बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता है। (CM Yogi in Chhattisgarh)

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन गया है। क्या ये काम कांग्रेस कर पाती? कांग्रेस ने राम के नाम को ही नकार दिया था। जो कांग्रेस के लोग हमारी विरासत पर प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। आखिर यही तो छत्तीसगढ़ है, यही तो श्री राम का ननिहाल है।  यहां के कण-कण में श्री राम की स्मृतियां छुपी हुई है और कांग्रेस के लोग कहते हैं राम हुए ही नहीं और जब अयोध्या में राम मंदिर बन गया तब कांग्रेस के लोग कहते हैं राम तो सबके हैं। ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र है, इसे समझने की आवश्यकता है। ये देश आजाद हुआ 1947 में, देश की सत्ता कांग्रेस की हाथों में आई। कांग्रेस ने देश को समृद्धि की ओर ले जाने की बजाय अव्यवस्था, अराजकता, जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद की ओर धकेल दिया। (CM Yogi in Chhattisgarh)

Related Articles

Back to top button