Google Analytics —— Meta Pixel

T-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया, 120 रन भी नहीं बना सकी पाक टीम

IND Vs PAK T20: T20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान 8वीं बार आमने-सामने हुए, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया है। दरअसल, पाकिस्तान की टीम 120 रन भी नहीं बना सकी। पाक टीम 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाई। T-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम ने सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया है। बता दें कि आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 6 बॉल पर 18 रन चाहिए थे, लेकिन अर्शदीप ने सिर्फ 11 रन ही दिए। इस तरह भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। 2 ओवर में पाक टीम को 21 रन चाहिए थे, लेकिन बुमराह ने 6 गेंदों पर सिर्फ 3 रन दिए। साथ ही इफ्तिखार का अहम विकेट भी लिया।

यह भी पढ़ें:- बिलासपुर सांसद तोखन साहू बने केंद्रीय राज्य मंत्री, CM विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्रियों ने दी बधाई

दरअसल, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहली गेंदबाजी चुनी और भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। हालांकि टीम इंडिया 119 रन पर ऑलआउट हो गई। T-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत पहली बार ऑलआउट हुई। वहीं छोटा स्कोर चेज कर रही पाक टीम जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन बुमराह ने पिच पर जम चुके मोहम्मद रिजवान को 15वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान की टीम पर प्रेशर बढ़ गया, जिसके चलते वो टारगेट तक नहीं पहुंच सकी। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट, हार्दिक पंड्या ने 2 और अर्शदीप सिंह समेत अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिए। जीत के हीरो ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह बने। (IND Vs PAK T20)

 

नसाउ काउंटी स्टेडियम में अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 3 बार रन चेज करनी वाली टीम ने मैच जीता है। जबकि सिर्फ 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता। यहां हाईएस्ट स्कोर 137 रन है। बता दें कि दो मैचों में पहली पारी का स्कोर 100 से नीचे रहा। स्टेडियम में ड्रॉप इन पिच बनाई गई है। शुरुआती मैचों के बाद से पिच की लगातार आलोचना हो रही है। दरअसल, इस पिच पर उछाल, बहुत ज्यादा स्विंग और खराब आउटफील्ड देखने मिली। ICC ने भी पिच के बिहेवियर को लेकर कहा कि इसे सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। (IND Vs PAK T20)

Back to top button
error: Content is protected !!