Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर सांसद तोखन साहू बने केंद्रीय राज्य मंत्री, CM विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्रियों ने दी बधाई

Bilaspur MP Tokhan Sahu: बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद तोखन साहू को मोदी कैबिनेट में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बिलासपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू को नवगठित एनडीए सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिलना संपूर्ण प्रदेशवासियों के लिए हर्ष का विषय है। समस्त छत्तीसगढ़वासियों को बहुत-बहुत बधाई। वहीं छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी तोखन साहू को बधाई दी है। 

यह भी पढ़ें:- अचानक सामने आईं व्लादिमीर पुतिन की सीक्रेट बेटियां, विरासत को लेकर तेज हो गए कयास…

बता दें कि कल शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल में तोखन साहू को जगह दी है। इसे लेकर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व प्रदान करने एक नए विजन के साथ प्रदेश को नई गति मिलेगी। वहीं CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल और मजबूत नेतृत्व में एनडीए का तीसरा कार्यकाल विकसित भारत के विराट संकल्पों की सिद्धि का परिचायक बनेगा। साथ ही आने वाला समय भारत की नई उपलब्धियों की पूर्णता का साक्षी होगा। (Bilaspur MP Tokhan Sahu)

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री परिषद में शामिल सभी सदस्यों को बधाई दी है। CM के अलावा डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्री परिषद में शामिल सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। (Bilaspur MP Tokhan Sahu)

Back to top button
error: Content is protected !!