India-A vs Pakistan-A: इंडिया-ए ने भी नहीं मिलाया हाथ, पाकिस्तान के खिलाफ सीनियर टीम की नीति बरकरार
India-A vs Pakistan-A : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय सीनियर टीम द्वारा सितंबर में एशिया कप के दौरान अपनाए गए नो हैंडशेक प्रोटोकॉल को अब इंडिया-ए टीम ने भी जारी रखा है। दोहा में खेले जा रहे इमरजिंग एशिया कप में रविवार को इंडिया-ए के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान शाहींस टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया।
यह भी पढ़े :- डीएफओ मनेंद्रगढ़ मनीष कश्यप “Nexus of Good” अवॉर्ड से सम्मानित
मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रीय गान के दौरान दोनों टीमें आमने-सामने खड़ी थीं, लेकिन न तो खिलाड़ी और न ही दोनों कप्तान एक-दूसरे से हाथ मिलाते दिखाई दिए। पाकिस्तान के कप्तान इरफान खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। माना जा रहा है कि यह निर्णय भारतीय सीनियर टीम द्वारा अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर लिए गए रुख की निरंतरता है।
ट्रॉफी विवाद फिर सुर्खियों में
इंडिया-ए के कप्तान जितेश शर्मा सीनियर टीम का हिस्सा थे, जहां एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान टीम से तीनों मैचों के बाद हैंडशेक नहीं किया था। फाइनल के दौरान विवाद तब और गहरा गया था जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से विजेता ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।
नकवी ट्रॉफी वापस लेकर चले गए थे और वह अब तक भारत को नहीं सौंपी गई है। (India-A vs Pakistan-A)
मैच में लड़खड़ाई भारत की पारी
रविवार को हुए मुकाबले में इंडिया-ए की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाज लगातार विफल रहे और टीम 136 रन पर ऑल-आउट हो गई।
वैभव ने 28 गेंदों में 45 रन (5 चौके, 3 छक्के) बनाए।
नमन धीर ने 20 गेंदों पर 35 रन (6 चौके, 1 छक्का) जोड़े।
91 रन पर दो विकेट गिरने के बाद भारतीय पारी पूरी तरह बिखर गई और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में विफल रही। (India-A vs Pakistan-A)



