Google Analytics —— Meta Pixel

भारत किसी के दबाव में नहीं आता, हमेशा राष्ट्रीय हित सर्वोपरि: पुतिन

मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता की सराहना करते हुए कहा है कि भारत कभी भी विदेश से आए किसी फरमान के आगे नहीं झुका है और हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता रहा है। उन्होंने कहा कि भारत पर प्रतिबंधों, टैरिफ या अन्य दबावों के माध्यम से प्रभाव डालने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।

सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF) के दौरान भारत-रूस संबंधों और रक्षा सहयोग से जुड़े एक सवाल के जवाब में पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वतंत्र विदेश नीति पर कायम है। उन्होंने कहा कि रूस के साथ संबंधों को लेकर बाहरी दबाव के बावजूद भारत अपने राष्ट्रीय हितों के अनुरूप फैसले लेता रहेगा।

पुतिन ने कहा, “भारत ने हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई हैं और भविष्य में भी ऐसा ही करेगा। हम नई दिल्ली की रणनीतिक स्वायत्तता का सम्मान करते हैं। प्रत्येक संप्रभु देश को अपने रक्षा और आर्थिक साझेदार चुनने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।”

Su-57 लड़ाकू विमान देने को तैयार रूस

भारत को Su-57 लड़ाकू विमान उपलब्ध कराने के मुद्दे पर पुतिन ने कहा कि यह दुनिया के सबसे आधुनिक और सक्षम लड़ाकू विमानों में से एक है। उन्होंने बताया कि रूस ने पहले भारत को इस विमान के संयुक्त निर्माण का प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद रूस ने स्वयं इसका विकास किया और अब इसे भारत को बेचने के लिए तैयार है।

पुतिन ने कहा कि Su-57 बहुउद्देशीय क्षमताओं वाला अत्याधुनिक लड़ाकू विमान है, जिसका उपयोग कमांड एंड कंट्रोल सहित विभिन्न सैन्य अभियानों में किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग केवल खरीदार-विक्रेता संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देश संयुक्त अनुसंधान और विकास (R&D) पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।

यह भी पढ़े :- Rashifal 6 June 2026: आज शनिवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Back to top button
error: Content is protected !!