Google Analytics —— Meta Pixel

IND Vs NZ T20 : 15 साल बाद रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड T20 मुकाबला, BCCI का शेड्यूल ऐलान

IND Vs NZ T20: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज (IND Vs NZ T20) के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस सीरीज का दूसरा T20 मुकाबला 23 जनवरी 2026 को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह 15 साल बाद रायपुर में कोई अंतरराष्ट्रीय T20 मैच होगा, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है।

यह भी पढ़े :- Bilaspur dead body found : सिरगिट्टी क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे झाड़ियों में मिला शव, पहचान करना मुश्किल, हत्या की आशंका

65,000 दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम पहले 2023 में भारत-न्यूजीलैंड ODI और भारत-ऑस्ट्रेलिया T20I की मेजबानी कर चुका है। BCCI के अनुसार, यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रायपुर को क्रिकेट के नक्शे पर और मजबूत करेगा। टिकट बिक्री जल्द शुरू होगी। (IND Vs NZ T20)

भारत ने पिछली बार जीती थी सीरीज
भारत इस सीरीज में टी20 विश्व कप 2024 का चैंपियन बनकर उतरेगा। टीम की कोशिश होगी कि वह अपनी जीत की लय को बनाए रखे और आगामी टूर्नामेंट के लिए मजबूत तैयारी करे। न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरी बार भारत का दौरा 2023 की शुरुआत में किया था, जहां उसे ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। उस दौरे में कीवियों को सिर्फ एक टी20 जीत मिली थी। रांची में खेले गए पहले मुकाबले में। बाकी सभी मैचों में भारत ने उन्हें हराया था। (IND Vs NZ T20)

Back to top button
error: Content is protected !!