न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान, श्रेयस अय्यर की वापसी

India ODI Squad Against NZ: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल को कप्तान जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी टीम में वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर को BCCI की मेडिकल टीम से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही अंतिम रूप से खेलने की अनुमति मिलेगी। उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टीम में अपनी जगह बनाए रखी है, जबकि ईशान किशन को इस वनडे सीरीज के लिए मौका नहीं मिला है। 

यह भी पढ़ें:- पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 170 दिन बाद जेल से बाहर, पोते के जन्मदिन पर हुई रिहाई

केएल राहुल भी विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम का हिस्सा होंगे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इस सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी जगह टीम में नीतीश कुमार रेड्डी को पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर शामिल किया गया है। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम का बैकअप ओपनर बनाया गया है। जायसवाल ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की थी। तीसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 116 रन की शानदार पारी खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। (India ODI Squad Against NZ)

मोहम्मद सिराज की वापसी 

तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है। उनके साथ अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को भी टीम में जगह मिली है। हालांकि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 से 18 जनवरी तक खेली जाएगी।

पहला वनडे 11 जनवरी को वडोदरा, दूसरा वनडे राजकोट और तीसरा वनडे मैच इंदौर में खेला जाएगा। BCCI ने X पर पोस्ट के जरिए भारतीय टीम की घोषणा की है। BCCI ने T-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया है। दोनों टीमों के बीच 5 T-20 मुकाबले 21 से 31 जनवरी तक खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का वनडे टीम  

भारत की वनडे टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल। अब देखना  होगा कि युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है। नई कप्तानी, बदला हुआ संयोजन और युवा खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया इस सीरीज में नए दौर की शुरुआत करती नजर आएगी। (India ODI Squad Against NZ)

India Vs New Zealand

Back to top button
error: Content is protected !!