G20 डिनर कार्ड पर ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखने पर विवाद, हमलावर हुए विपक्षी दल

India Vs Bharat: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 और 10 सितंबर के बीच G20 बैठक होने वाली है। इस बैठक के डिनर में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से रात्रिभोज का निमंत्रण कार्ड भेजा गया है, जिस पर President Of India की जगह President Of Bharat लिखा गया है, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हम अगली बैठक में अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A से बदलकर ‘भारत’ करने पर विचार कर सकते हैं। बीजेपी को अब देश के लिए कोई नया नाम सोचना शुरू कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- आज मैं जिस मुकाम पर पहुंचा हूं उसमें मेरे गुरुजनों का योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

इससे पहले राघव चड्ढा ने कहा था कि G20 सम्मेलन के इन्विटेशन कार्ड पर प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसीडेंट ऑफ भारत लिखकर बीजेपी ने एक नई बहस छेड़ दी है। भाजपा INDIA को कैसे खत्म कर सकती है। देश किसी राजनीतिक दल का नहीं है। यह 135 करोड़ भारतीयों का है। हमारी राष्ट्रीय पहचान भाजपा की निजी संपत्ति नहीं है जिसे वह अपनी इच्छानुसार बदल सके। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीटर पर लिखा- ये खबर वाकई सच है। राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को G20 डिनर के लिए जो इन्विटेशन भेजा है। जिसमें India की जगह Bharat लिखा गया है। जयराम ने आगे लिखा, संविधान में अनुच्छेद 1 के मुताबिक, INDIA जिसे भारत कहते हैं वह राज्यों का एक संघ होगा, लेकिन अब इस राज्यों के संघ पर भी हमला हो रहा है। (India Vs Bharat)

वहीं जयराम रमेश के ट्वीट के आधे घंटे के बाद असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने भी एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- रिपब्लिक ऑफ भारत- खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हमारी सभ्यता अमृत काल की ओर तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि उन्हें हर चीज से समस्या है और मुझे नहीं है। मैं ‘भारतवासी’ हूं, मेरे देश का नाम ‘भारत’ था और हमेशा ‘भारत’ ही रहेगा। अगर कांग्रेस को इससे दिक्कत है तो उन्हें इसका इलाज खुद ढूंढना चाहिए। (India Vs Bharat) 

BJP नेशनल जनरल सेक्रेटरी तरुण चुघ ने कहा, भारत कहने या लिखने में दिक्कत क्यों है? आप शर्म क्यों महसूस कर रहे हैं। हमारे राष्ट्र को प्राचीन काल से ही भारत कहा जाता रहा है और इसका उल्लेख हमारे संविधान में भी किया गया है। वे बिना वजह गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि अब से टीम इंडिया नहीं टीम भारत कहिए। मैं जय शाह से अपील करता हूं वर्ल्डकप में भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में भारत नाम लिखा जाए। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने लिखा- भारत माता की जय। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश का नाम भारत ही है इसमें किसी को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। (India Vs Bharat)

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर निमंत्रण पत्र भारत नाम से गया है तो उससे किसी को परहेज क्यों होना चाहिए? ये भारत विरोधी कौन है? भारत का विरोध कौन कर रहा है? क्या अब नाम से भी दर्द होना शुरू हो गया है? इनको देश से बड़ा दल नजर आता है और ये राजनीति के चक्कर में फंसकर कई बार देश की छवि खराब करने का काम करते हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारा देश भारत था, है और रहेगा। कांग्रेस ने INDIA गठबंधन बनाया है। लोग दुकानें खोलते हैं और दुकानें बंद हो जाती हैं… हमारे देश का नाम अंग्रेजी शब्द में क्यों होना चाहिए? भारतीय नाम होना चाहिए। कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ क्यों की? ‘इंडिया जोड़ो यात्रा’ क्यों नहीं की? हमारे संविधान में देश का मूल नाम ‘भारत’ ही है… कांग्रेस पार्टी हिंदू और भारत के खिलाफ है। (India Vs Bharat)

 

Related Articles

Back to top button