Google Analytics —— Meta Pixel

भारत और श्रीलंका के बीच अहम मुकाबला कल, मुंबई में 11 साल बाद होगी टक्कर

India Vs Sri Lanka: वर्ल्ड कप 2023 में भारत की अजेय यात्रा जारी है। इस बीच टीम इंडिया का 7वां मैच कल (2 नवंबर) श्रीलंका के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट में लगातार 6 मैच जीत चुकी है। भारत और श्रीलंका की टीम 11 साल बाद फिर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलने उतरेगी। आखिरी बार दोनों टीमों की टक्कर साल 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में हुई थी और भारत चैंपियन बना था। टॉस दोपहर 1.30 बजे होगा। वहीं मैच 2 बजे से शुरू होगा। 

यह भी पढ़ें:- आज छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, सुकमा में करेंगे चुनावी प्रचार

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ 2 अप्रैल 2011 को टीम इंडिया 28 साल के सूखे को खत्म कर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी थी। करोड़ों देशवासियों के लिए यह दिन उत्सव की तरह हो गया था। वहीं 11 साल के बाद  फिर भारत उसी श्रीलंकाई टीम के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उतरने वाली है। इस दौरान दोनों टीमों का स्तर भी काफी अलग चुका है। 11 साल पहले जो श्रीलंकाई टीम भारत को फाइनल में टक्कर देने के लिए मैदान पर उतरी थी। वहीं टीम 2023 में अफगानिस्तान से हार कर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी है। 2011 के बाद से श्रीलंकाई टीम की हालत इतनी खराब हुई है कि इस दौरान वह विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई भी नहीं कर सकी। वहीं टीम इंडिया का प्रदर्शन उससे कहीं ज्यादा बेहतर रहा है। (India Vs Sri Lanka)

टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 में अब तक कुल 6 मैच खेले हैं और सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है। भारत ने टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को बुरी तरह से हराया है। 2011 विश्व कप में भारत और श्रीलंका की तरफ के कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर उतरे थे। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और जहीर खान जैसे चैंपियन थे। वहीं श्रीलंकाई टीम में कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, लसिथ मलिंगा और मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गज खिलाड़ी थे। हालांकि उस टीम से लगभग खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और एंजेलो मैथ्यूज जैसे खिलाड़ी 2023 विश्व कप में भी जलवा बिखेर रहे हैं। (India Vs Sri Lanka)
Back to top button
error: Content is protected !!