वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

India Won Worldcup Match: भारत ने वनडे वर्ल्ड कप-2023 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया है। भारत ने पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीता था। इस जीत के साथ टीम इंडिया के 4 पॉइंट्स हो गए और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 273 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने 35 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंद पर शतक लगाया। उन्होंने 131 रन की पारी खेली। पहली पारी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें:- Bhupesh Baghel Attacks BJP: भूपेश बघेल ने भाजपा के प्रत्याशियों की सुरक्षा को लेकर निशाना साधा

वहीं विराट कोहली ने 56 गेंद पर 55 रन की नॉट आउट पारी खेली। उन्होंने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को 8 विकेट से मैच जिताया। विराट ने पारी में 6 चौके लगाए और श्रेयस अय्यर के साथ 68 रन की पार्टनरशिप भी की। श्रेयस 25 रन बनाकर नॉट आउट रहे। रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में 7 सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 44 पारियों में 6 शतक हैं। रोहित ने 2015 में एक और 2019 में 5 शतक लगाए थे। ये रोहित के वनडे करियर का 31वां शतक है। (India Won Worldcup Match)

वनडे में सबसे ज्यादा शतक के मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 30 शतक हैं। सबसे ज्यादा शतक के मामले में रोहित तीसरे नंबर पर पहुंचे। सचिन तेंदुलकर पहले (49 शतक) और विराट कोहली दूसरे (47 शतक) नंबर पर हैं। रोहित ने अपनी फिफ्टी भी 30 गेंद पर ही पूरी कर ली थी। उन्होंने 63 गेंद पर शतक लगाया। वह भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर वर्ल्ड कप शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर शतक लगाया था। रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे ईशान किशन ने 47 रन बनाए। उन्हें राशिद खान ने आउट किया। ईशान ने रोहित के साथ 156 रन की पार्टनरशिप की।  (India Won Worldcup Match)

बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ पारी में तीसरा छक्का लगाने के साथ ही रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट के सिक्सर किंग बन गए। तीनों फॉर्मेट मिलाकर रोहित के 556 छक्के हो गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 453 मैच में 553 छक्के लगाए थे। रोहित के T-20 में 77, टेस्ट में 182 और वनडे में 297 छक्के हो गए हैं। रोहित के इस पारी में 1000 वनडे रन भी पूरे हो गए, उन्होंने ये रिकॉर्ड 19 पारियों में हासिल किया। वह ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय बने। एक क्रिकेट फैंन ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने इतनी अच्छी पारी की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन रोहित शर्मा ने बहुत अच्छी पारी खेली। (India Won Worldcup Match)

Related Articles

Back to top button