Google Analytics —— Meta Pixel

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लंदन में ‘गुस्सा’, भारतीय समुदायों ने पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर किया प्रदर्शन

Indian Communities Protest: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने लंदन में प्रदर्शन किया है। साथ ही पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर जमकर नारेबाजी की। इधर, बिहार के बोधगया में वैश्विक एकता और करुणा का प्रदर्शन करते हुए महाबोधि महाविहार में लोगों ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। आतंकवादी हमले में मारे गए पुणे के संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने कहा कि हमारे परिवार के साथ जो हुआ है, ये एक ऐसी क्षति है, जिससे हम कभी नहीं उभर सकते। मेरे पिता और अंकल को हमारे सामने गोली मारी गई थी। वह हादसा इतना दर्दनाक था कि हम उसे कभी नहीं भूल सकते हैं। मेरे पिता बहुत अच्छे इंसान थे।

यह भी पढ़ें:- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, कहा- आतंकवाद शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक 

आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सूरत के शैलेश कलाथिया की पत्नी शीतल कलाथिया ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है, वह बहुत दर्दनाक है। इस हमले में जिन लोगों की जान गई है, वे बहुत दर्दनाक स्थिति में है। इस हमले के कारण पूरा परिवार मुश्किल में है। हमें प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है कि वे हमें न्याय दिलाएंगे और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी। हमारी गुजरात सरकार, सीआर पाटिल, हर्ष सांघवी ने बहुत मदद की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि अगर हमें भविष्य में किसी भी मदद की जरूरत पड़ी तो वे हमारा साथ देंगे। (Indian Communities Protest)

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की मांग

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से न केवल पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा, बल्कि आतंकवाद के बुनियादी ढांचे और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को कुचलने के प्रयासों को भी तेज करने को कहा है। इधर, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी उत्तरी कमान मुख्यालय में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए उधमपुर पहुंचे, जहां सेना प्रमुख को पुंछ-राजौरी जिलों और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के दक्षिण में अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन (AIIO) के प्रमुख डॉ इमाम उमर अहमद इलियासी ने आतंकी हमले पर कहा कि बहुत ही दुखद हमला है। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। (Indian Communities Protest)

एक होकर इसका मुकाबला करना होगा: इमाम उमर 

उन्होंने कहा कि हम सब को एक होकर इसका मुकाबला करना होगा। आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है। आतंकवादी शैतान होता है। पाकिस्तान भारत में जिस तरह आतंकवाद फैलाते है, उसे जवाब देने के लिए भारत तैयार है। जवाब जरूर दिया जाएगा। देश को एक होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना होगा। FIEO के महानिदेशक और सीईओ अजय सहाय ने कहा कि भारत के पाकिस्तान के साथ अच्छे व्यापारिक संबंध नहीं थे। व्यापार में व्यवधान का भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। इसके विपरीत पाकिस्तान को यह देखना पड़ सकता है कि वे फार्मा और ऑर्गेनिक रसायन कहां से आयात करते हैं, जो दो मुख्य उत्पाद हैं, जिन्हें हम पाकिस्तान को निर्यात कर रहे थे, क्योंकि उन्हें निकटता का लाभ है और संभवतः अब वह लाभ पाकिस्तान के पास नहीं रहेगा। (Indian Communities Protest)

Back to top button
error: Content is protected !!