इंडोनेशिया में भूकंप से 162 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में सोमवार को 5.6 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 162 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 700 से ज्यादा लोग घायल हैं। राजधानी जकार्ता और जावा समेत आसपास के इलाकों में लोग दहशत में बाहर निकल आए। इमारतों को खाली करवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक भूकंप का सेंटर जावा के सियांजुर में था। गवर्नर ने बताया कि एक ही अस्पताल में 20 लोगों की मौत हुई है। जबकि कुल 162 लोग मारे गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें:- आज 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM मोदी, देशभर के 45 शहरों में होगा कार्यक्रम
इंडोनेशिया सरकार की क्विक रिस्पॉन्स टीम हालात पर नजर रख रही है। 27 करोड़ की आबादी वाले इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते हैं। इसकी वजह यह है कि यह ‘रिंग ऑफ फायर’ में आता है। यहां कई छोटे-बड़े ज्वालामुखी भी हैं। भूकंप के बाद सुनामी का भी खतरा रहता है। कुछ साल में यहां इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। फरवरी में यहां 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। 25 लोग मारे गए थे। 460 घायल हुए थे। वहीं जनवरी 2021 में भी 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। 100 लोग मारे गए थे। 6200 घायल हुए थे। (Indonesia Earthquake )
1. A 5.6-magnitude earthquake at Indonesia’s Java island has killed over 40 people.
The earthquake was centred in the Cianjur region at a depth of 10km.
The West Java province is said to be the hardest hit by the disaster, with around 700 people injured. pic.twitter.com/0swLHpXao9
— BFM News (@NewsBFM) November 21, 2022
साल 2004 में भूकंप और उसके बाद सुनामी आई थी। हालांकि इसका असर जापान और कुछ दूसरे देशों में भी था। इस प्राकृतिक आपदा में उस वक्त कुल मिलाकर 2 लाख 30 हजार लोग मारे गए थे। हर साल दुनिया में कई भूकंप आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20 हजार भूकंप रिकॉर्ड करता है। इसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे नुकसान ज्यादा होता है। भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था। यह भूकंप 10 मिनट तक रहा था। बता दें कि विशाल द्वीपसमूह राष्ट्र में अक्सर भूकंप आते हैं। लेकिन जकार्ता में उन्हें महसूस करना असामान्य है। (Indonesia Earthquake )
https://twitter.com/gchahal/status/1594611651046952960