चिराग-सात्विक ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन का जीता खिताब

Indonesia Open 2023: भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, इस भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के आरोन चिया और सो वूई यिक को हराकर इंडोनेशिया ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। चिराग-सात्विक की जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी को सीधे गेम में 21-17 और 21-18 के अंतर से हराया। चिराग-सात्विक की जोड़ी BWF वर्ल्ड टूर सुपर-1000 का टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी है। इतना ही नहीं ये इकलौती भारतीय जोड़ी है, जिसने BWF वर्ल्ड टूर में सुपर-100, सुपर-300,सुपर-500, सुपर-750 और सुपर-1000 चारों टाइटल जीते हैं।

यह भी पढ़ें:- सुरक्षित मातृत्व के लिए कौशल्या मातृत्व योजना भूपेश सरकार की अनूठी पहल: विधायक विनोद चंद्राकर

बता दें कि फाइनल मुकाबले के दौरान भारतीय और मलेशियाई पेयर के बीच जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों पेयर में कांटे की टक्कर दिखी। भारतीय स्टार्स ने मुकाबला सीधे गेम यानी की 2-0 से अपने नाम किया। पहले गेम में भारतीय जोड़ी ने मलेशियाई खिलाड़ियों को 21-17 से हराया। उसके बाद दूसरे गेम में जीत का स्कोर 21-18 रहा। यानी दोनों ही गेम में जीत हार का फासला 5 पॉइंट्स से कम का रहा है। 43 मिनट चले इस मुकाबले में मलेशियाई खिलाड़ियों ने बढ़त के साथ शुरुआत की। 7 पॉइंट्स से पिछड़ने के बाद भारतीयों ने जबर्दस्त वापसी की और स्कोर 7-7 पर लेवल हुआ। उसके बाद दोनों पेयर 9-9 पर भी बराबरी पर आए। (Indonesia Open 2023)

आखिर में भारतीय पेयर ने पहला गेम 21-17 से अपने नाम करते हुए मुकाबले में 1-0 की बढ़ ली। दूसरे गेम में दोनों ही पेयर्स के बीच जबर्दस्त कॉन्टेस्ट देखने को मिला। 6 पॉइंट्स तक स्कोर बराबर था। उसके बाद भारतीय शटलर्स ने बढ़त बनाई, जो आखिरी तक कायम रही। इंटरनेशनल सर्किट पर भारतीय और मलेशियाई जोड़ियां 9 बार आमने-सामने हो चुकी है। भारतीय जोड़ी को पहली बार जीत मिली है। इससे पहले के 8 मुकाबलों में भारतीयों को हार झेलनी पड़ी है। इस जीत के बाद भी चिराग और सात्विक को BWF रैंकिंग में दो पायदान का फायदा मिल सकता है। फिलहाल  चिराग और सात्विक की जोड़ी दुनिया में छठे नंबर पर है।  (Indonesia Open 2023)

Related Articles

Back to top button