नए औद्योगिक नीतियों से संवरेगा छत्तीसगढ़: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

Industry Minister Lakhanlal: वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश में नवीन औद्योगिक नीति 1 नवंबर 2024 से शुरू होकर 31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी। छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नवीन उद्योग नीतियों को लागू कर छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ राज्य में अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन/2047 के नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ हो चुका है। इस नीति के माध्यम से राज्य के युवाओं के लिए कौशलयुक्त समेत रोजगारों का सृजन करते हुए अगले 5 सालों में 5 लाख नए औपचारिक क्षेत्र के रोजगार का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें:- CM साय के अनूठे नवाचार को मिल रही लोगों की सराहना, अब तक 75 हजार से ज्यादा बार हो चुका न्योता भोज का आयोजन
उन्होंने कहा कि इस नीति मैं स्थानीय श्रमिकों को औपचारिक रोजगार में परिवर्तित करने के लिए प्रशिक्षण कर प्रोत्साहन का प्रावधान करते हुए 1000 से ज्यादा रोजगार प्रदाय करने वाली इकाईयों को प्रोत्साहन के अतिरिक्त विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। इस नवीन और महत्वपूर्ण नीति का लक्ष्य समग्र औद्योगिक विकास के माध्यम से रोजगार सृजन और अग्रणी औद्योगिक राज्य की परिकल्पना को साकार करना है। साथ ही वृहद उद्यमों के माध्यम से पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के लिए प्रोत्साहन देना है। नवीन औद्योगिक नीति में सरलीकृत और संतुलित नीति के द्वारा उद्यम आकांक्षा की अवधि दो साल से बढ़ाकर पांच साल किया जा रहा है। इसके लिए प्रभावशील क्रियान्वयन और त्वरित निर्णयों के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति का भी गठन किया जाएगा। (Industry Minister Lakhanlal)
रोजगार के ज्यादा अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य: देवांगन
उद्योग मंत्री ने कहा कि इस नीति में पहली बार उद्यमों में राज्य के निवासियों को रोजगार के ज्यादा अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय रोजगार सृजन को लक्ष्य में रखकर 1000 या इससे ज्यादा रोजगार सृजन के आधार पर विशेष औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन का प्रावधान साथ ही उद्योगों में नियोजित राज्य के निवासी के प्रशिक्षण पर प्रति व्यक्ति 15,000 रुपए की प्रशिक्षण वृत्ति प्रतिपूर्ति और कर्मचारियों पर होने वाले EPF व्यय की प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है। भारत सरकार की MSME परिभाषा के अनुरुप उद्यम श्रेणियों का निर्धारण और औद्योगिक दृष्टि से पिछड़े विकासखंडों में अतिरिक्त औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य को उद्योग के क्षेत्र में विकसित राज्य बनाना है। रोजगार रणनीति के द्वारा पहली बार 1000 से ज्यादा स्थानीय रोजगार सृजन के आधार पर बी-स्पोक पैकेज निर्धारित किया गया है। (Industry Minister Lakhanlal)
अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर: लखन लाल
उद्योग मंत्री लखन लाल ने कहा कि औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में विशिष्ट श्रेणी के उद्योगों जैसे फार्मास्यूटिकल, टेक्सटाईल, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण और गैर काष्ठ वनोंपज प्रसंस्करण, कम्प्रेस्ड बॉयो गैस, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I), रोबोटिक्स एंड कम्प्यूटिंग (GPU), I.T., I.T.E.S./डेटा सेंटर जैसे नवीन सेक्टरों के लिए विशेष पैकेज का प्रावधान है। इसी तरह नवीन पहल नीति के तहत राज्य के सेवानिवृत अग्निवीर सैनिकों और आत्मसमर्पित नक्सली के लिए 10 प्रतिशत ज्यादा अनुदान देने का प्रावधान है। उद्योग विभाग ने अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन/2024 के अपने नई नीतियों में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए प्रोत्साहन योजना का भी शुभारंभ किया है। इस तरह छत्तीसगढ़ राज्य अपनी नई-नई उद्योग नीतियों से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एक अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर है। (Industry Minister Lakhanlal)



