छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए दिए विशेष निर्देश, कोरोना को लेकर भी अलर्ट
Instructions For Influenza Illness: छत्तीसगढ़ में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (इली), सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (सारी) के प्रभावी सर्वेक्षण और प्रबंधन के निर्देश जारी किए हैं। सभी शासकीय और निजी अस्पतालों को IHIP पोर्टल पर इन प्रकरणों की अनिवार्य प्रविष्टि करने को कहा गया है। वहीं मितानिनों के माध्यम से समुदाय स्तर पर ऐसे लक्षणों की रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है । स्वास्थ्यकर्मियों को इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (इली) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (सारी) के इलाज, प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ रेस्पिरेटरी एटीकेट्स के तहत मास्क के अनिवार्य उपयोग की भी हिदायत दी गई है।
यह भी पढ़ें:- राज्यपाल डेका ने गोद लिए तीन गांव, कहा- इन गांवों में होगा समावेशी मानव केंद्रित विकास
वहीं अस्पतालों में जरूरी दवाइयों और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन मरीजों पर लक्षणात्मक इलाज का असर न हो या जिन्हें अन्य बीमारियां भी हों, उन्हें कोविड-19 जांच के लिए भेजा जाएगा और जरूरत पड़ने पर उनके सैंपल एम्स, रायपुर में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। सभी पॉजिटिव मामलों की रिपोर्टिंग करते हुए राज्य सर्वेलांस इकाई को प्रतिदिन रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार डीएमफ मद का स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में बेहतरी के लिए उपयोग किया जा रहा है। बलरामपुर जिला प्रशासन की ओर से गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए जिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। (Instructions For Influenza Illness)
स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति
बता दें कि जिला अस्पताल बलरामपुर में लंबे समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। स्त्री रोग विशेषज्ञ के अभाव में गर्भवती माताओं को सुरक्षित प्रसव और चिकित्सीय सलाह और इलाज के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता था, लेकिन अब यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने से गर्भवती माताओं को अपने जिले में ही इलाज की बेहतर सुविधा प्राप्त हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिला खनिज न्यास मद से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम मित्रा (डीएनबी) की नियुक्ति हुई है, जिन्होंने अस्पताल में अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़े सर्जरी विभाग फिर से शुरू हो गया है। (Instructions For Influenza Illness)

उन्होंने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं होने से जिले के गर्भवती माता जिन्हें ऑपरेशन की जरुरत पड़ती थी, उन्हें अंबिकापुर जिला अस्पताल भेजा जाता था, लेकिन अब यह सुविधा जिला अस्पताल बलरामपुर में ही शुरू हो गई है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम मित्रा ने जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में भर्ती 25 साल की नीलम मिंज का मेजर सर्जरी किया, जो सफल रहा। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्चे का वजन लगभग 3.2 किलोग्राम है, जो चिकित्सकों के निगरानी में है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होना जिले के लिए उपलब्धि है। स्त्री रोग विशेषज्ञ के आ जाने से जिले के सभी गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव और इलाज की बेहतर सुविधा मिल रही है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने जिला अस्पताल और टीम के सभी सदस्यों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लंबे समय से महिलाओं को असुविधा हो रही थी, अब निश्चित ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगा। (Instructions For Influenza Illness)



