Google Analytics —— Meta Pixel

International Yoga Day 2024 : बलौदाबाजार में योग दिवस की तैयारियां शुरू, प्रभारी मंत्री जायसवाल होंगे मुख्य अतिथि

International Yoga Day 2024 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई है। इस सिलसिले में बलोदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी ने सम्बंधित जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी को आयोजन के संबंध में निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ समेत भारत की 26 पावर कंपनियों ने किया 5,717 करोड़ का घोटाला, CBI ने केस किया दर्ज

कलेक्टर ने बताया की पूर्व की तरह ही नवीन मंडी परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमे जिले के प्रभारी प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा स्कूली बच्चे निर्धारित स्थल में पहुँचे यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की है।

मौके पर पेयजल,मेडिकल, जनरेटर, विघुत,पार्किंग,गद्दा,टाट पट्टी जैसे व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। इसके लिए विभागवार जिम्मेदारी तय कर दी है। जिसमे मुख्य रूप से मंच एवं साउंड सिस्टम लोक निर्माण विभाग,पेयजल एवं साफ सफाई नगर पालिका बलौदाबाजार,स्वल्पाहार खाद्य विभाग,पानी पीएचई, योग प्रशिक्षण आयुष, शिक्षा,एवं समाज कल्याण विभाग समन्वय कर एवं मंच संचालन शिक्षा विभाग शामिल है।

गौरतलब है कि विश्व योग दिवस (International Yoga Day 2024) के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। जिसमे अधिकारियों को सुबह 6.30 बजे तक उपस्थित होने के निर्देश दिए है। (International Yoga Day 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!