Google Analytics —— Meta Pixel

सपने में पितरों का दिखना शुभ या अशुभ? गरुड़ पुराण में छिपा है रहस्य, पढ़े पूरी खबर

Garuda Purana : स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों का मानव जीवन से गहरा संबंध होता है। सपने केवल कल्पना नहीं होते, बल्कि भविष्य और वर्तमान जीवन से जुड़े संकेत भी देते हैं। कुछ सपने शुभ फल प्रदान करते हैं, जबकि कुछ व्यक्ति को चिंतित कर देते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपने में मृत परिजनों अथवा पितरों के दिखने को विशेष महत्व दिया गया है।

यह भी पढ़े :- गोरखपुर में फर्जी IAS का काला कारनामा: 5 करोड़ की ठगी, SDM को थप्पड़, 4 गर्लफ्रेंड्स में 3 प्रेग्नेंट… गौरव कुमार उर्फ ललित किशोर गिरफ्तार

अक्सर लोगों के मन में यह प्रश्न उठता है कि सपने में पितरों का दिखना शुभ होता है या अशुभ। इस प्रश्न का स्पष्ट उत्तर गरुड़ पुराण में मिलता है। गरुड़ पुराण (Garuda Purana) 18 महापुराणों में से एक है, जो भगवान विष्णु और पक्षीराज गरुड़ के संवाद पर आधारित है। इसी संवाद में सपनों से जुड़े अनेक रहस्यों का उल्लेख मिलता है।

गरुड़ पुराण के अनुसार

गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति को सपने में उसके पूर्वज शांत, प्रसन्न या मुस्कुराते हुए दिखाई दें, तो यह अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। यह दर्शाता है कि पितर परिवार के कर्मों से संतुष्ट हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं। साथ ही यह भी संकेत होता है कि उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो चुकी है।

यदि सपने में पूर्वज भोजन, जल या किसी वस्तु की मांग करते दिखाई दें, तो इसका अर्थ होता है कि वे अपने वंशज को उसके कर्तव्यों की याद दिला रहे हैं। ऐसे सपनों के बाद पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण एवं दान जैसे कर्म विधि-विधान से करने की सलाह दी जाती है।

जब सपने में पितर दुखी दिखाई दें

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में पूर्वज दुखी, परेशान या बेचैन दिखाई दें, तो यह संकेत होता है कि उनकी आत्मा की शांति के लिए उचित पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान किए जाने चाहिए। (Garuda Purana)

Back to top button
error: Content is protected !!