Google Analytics —— Meta Pixel

इजराइल-हमास जंग में 1100 से ज्यादा लोगों की मौत, अमेरिका इजराइल को देगा मिलिट्री सपोर्ट

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच खूनी जंग जारी है, जिसके तीसरे दिन दोनों तरफ के 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अब तक 700 इजराइलियों की मौत हुई है। जबकि 2100 घायल हैं। वहीं इजराइल की तरफ से गाजा में हुई एयर स्ट्राइक से 413 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। 2000 से ज्यादा घायल हैं। UN ने कहा कि इजराइली हमलों के बाद गाजा में 1 लाख 23 हजार लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। करीब 74 हजार लोग स्कूलों में शेल्टर ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- गहरी खाई में गिरी स्कूल बस, 7 की मौत, 24 लोग घायल

वहीं अमेरिका ने इजराइल को मिलिट्री सपोर्ट देने की बात कही है। US डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि मदद के लिए हमारे जहाज और लड़ाकू विमान इजराइल की तरफ बढ़ रहे हैं। इधर, हमास ने दावा किया है कि उसने इजराइल के 163 लोगों को अगवा किया है। इन्हें गाजा पट्‌टी से लगी सुरंगों में रख रहा है। वह इन बंधकों का इस्तेमाल मानव ढाल के रूप में करेगा, ताकि इजराइल हमला करे तो उसके ही लोग मारे जाएं। इसके पहले इजराइली डिफेंस फोर्स ने बताया था कि हमास ने महिलाओं और बच्चों समेत करीब 200 इजराइली लोगों को बंधक बना लिया है। (Israel Hamas War)

भारतीय दूतावास के मुताबिक इजराइल में 18 हजार भारतीय रह रहे हैं। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं। इजराइल पहुंचे भारतीय पर्यटकों ने दूतावास से सुरक्षित निकाले जाने की अपील की है। वहीं अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और यूक्रेन ने उनके नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। दूसरी तरफ नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा है कि उनके देश के 11 स्टूडेंट मारे गए हैं। जबकि 4 स्टूडेंट घायल हैं। नेपाल के विदेश मंत्री के मुताबिक उनके 17 छात्र किबुत्ज इलाके में थे, जहां हमास ने फायरिंग की। दरअसल, हमास ने इजराइल में मौजूद दूसरे देशों के नागरिकों को भी कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। वहां थाइलैंड के 2 नागरिकों की मौत हो गई है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने बताया है कि उनके 11 नागरिक हमास के कब्जे में है। (Israel Hamas War)

जानकारी के मुताबिक इजराइली सेना ने गाजा पट्‌टी में हमास के 426 ठिकानों को तबाह कर दिया है। वहीं अपने 29 से ज्यादा इलाकों को हमास के लड़ाकों के कब्जे से छुड़ा भी लिया है। इजराइल ने बताया है कि 8 अक्टूबर को जंग में उनके 30 सैनिकों की जान चली गई। जबकि उन्होंने हमास के 400 लड़ाके मार गिराए। कई लड़ाकों को पकड़ा भी गया है। इजराइल ने हमास से लड़ने गाजा के पास एक लाख अतिरिक्त सैनिकों को भेजा है। इजराइल में नेपाल के 10 छात्रों और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई है। जंग के बीच इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ये जंग लंबी चल सकती है। हम अपनी डिफेंस फोर्स की पूरी ताकत का इस्तेमाल करके हमास को तबाह कर देंगे। गाजा में रह रहे लोगों को बाहर निकल जाना चाहिए। (Israel Hamas War)

Back to top button
error: Content is protected !!