Israel Strike : इजरायल ने शुरू किए जवाबी हमले, अब नसरल्लाह के भाई हाशेम सैफुद्दीन को मार गिराया
Israel Strike : ईरान की 180 मिसाइलों के हमले के जवाब में इजरायल ने हिजबुल्लाह और हमास पर हमले शुरू कर दिए हैं। इजरायल ने बेरूत एयरपोर्ट के पास देर रात हमला किया। एक के बाद एक 10 एयरस्ट्राइक से बेरूत का आसमान गूंज उठा। इसके साथ ही इजरायल की सेना का जमीनी ऑपरेशन भी जारी है।
यह भी पढ़े :- Shardiya Navratri 2024 : आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें उपासना विधि
इजरायल की मीडिया के मुताबिक हिज्बुल्लाह के बड़े नेताओं की बैठक के दौरान बंकर पर हमला किया गया है. इसमें हिज्बुल्लाह के नए प्रमुख और हसन नसरल्लाह के भाई हाशेम सैफिद्दीन के मारे जाने की भी खबरें हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। (Israel Strike)
इजरायल ने हमास प्रमुख जही यासर अब्द अल-रजेक औफी को भी मार गिराने का दावा किया है। वहीं, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक रिपोर्टर के हवाले से बताया कि इजरायल के हमले में वरिष्ठ हिजबुल्लाह अधिकारी हाशेम सफीदीन को भी निशाना बनाया गया। इस बीच हिजबुल्लाह ने भी इजरायली सेना के 17 अधिकारियों और सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। (Israel Strike)



