Google Analytics —— Meta Pixel

Israel Attack In Iran : ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, 26 दिनों बाद जवाबी कार्रवाई कर नेतन्याहू ने लिया बदला

Israel Attack In Iran : इजरायल ने 26 दिन बाद जबावी कार्रवाई करते हुए ईरान पर बड़ा हमला किया है। ईरान के कई शहरों में धमाके हुए हैं। हालांकि, ईरानी मीडिया में कहा गया है कि ये हमले तेय संयंत्रों या परमाणु ठिकानों पर नहीं हुए हैं। सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ईरान ने एक अक्टूबर को इजरायल पर लगभग 180 मिसाइलें दागी थीं। इसके बाद इजरायल की तरफ से कहा गया था कि ईरान को इस हमले की कीमत चुकानी होगी और अब इजरायल की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े :- Horoscope 26 October 2024: आज शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

इजरायल के हमलों (Israel Attack In Iran) पर अमेरिका व्हाइट हाउस का कहना है कि ईरान में सैन्य ठिकानों पर इजरायली हमले आत्मरक्षा में किए गए हैं। इस महीने की शुरुआत में तेहरान ने ईरान पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया था। इसके जवाब में इजरायल ने हमला किया है। वहीं, इजरायल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता सीन सेवेट ने कहा कि “सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमले आत्मरक्षा में किए गए हैं और एक अक्टूबर को इजरायल पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जवाब में किए गए हैं।”

मिलिट्री बेस को बनाया गया निशाना

ईरान के कई शहरों पर इजरायल ने हमला किया है। ये हमला तेहरान समेत ईरान के दूसरे शहरों में स्थिति मिलिट्री बेस पर किया गया है। ईरानी मीडिया ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि हमले में न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया है। केवल मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया गया है। तेहरान में जोरदार धमाके सुने गए हैं। इजरायल ने कई ठिकानों पर एक साथ हमला किया है। इजरायल की डिफेंस फोर्से ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि इजराइल के खिलाफ ईरान की ओर से महीनों तक लगातार किए गए हमलों के जवाब में इजराइल की आर्मी ईरान के मिलिट्री ठिकानों पर हमले कर रही है।

आईडीएफ ने अपने बयान में कहा कि ईरान की ओर से लगातार हो रहे हमलों के जवाब में इजरायल की डिफेंस फोर्स ईरन के सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है. उधर, ईरान की तास्नीम एजेंसी ने कहा कि राजधानी तेहरान में स्थिति सामान्य है.

आईडीएफ ने अपने बयान में कहा
आईडीएफ ने अपने बयान में कहा

इस हमले से ईरान को कितना नुकसान हुआ है. इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. इस बीच ईरान की ओर जारी एक वीडियो में यह दिख रहा है कि तेहरान के इमाम खुमैनी एयरपोर्ट पर स्थित समान्य है. फ्लाइट सेवा नॉर्मल चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने तेहरान के तीन ठिकानों पर हमले किए हैं. यह भी दावा किया गया है कि ईरान के एयर डिफेंस ने सभी इजरायली हमलों को सफलतापूर्वक नकाम कर दिया। (Israel Attack In Iran)

Back to top button
error: Content is protected !!