Jagargunda Bank Branch Opening : नक्सल प्रभावित जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा, 12 गांवों को मिलेगा लाभ

Jagargunda Bank Branch Opening : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित जगरगुंडा क्षेत्र में अब बैंकिंग सुविधा का विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वर्चुअल माध्यम से इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस बैंक शाखा से आसपास के 12 गांवों के लगभग 14 हजार ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें :- Doctor Suicide Bhilai : अश्लील वीडियो वायरल होने के तनाव में डॉक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार
मुख्यमंत्री श्री साय ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार के चलते बस्तर में शांति स्थापित हो रही है और अब विकास की सुविधाएं भी दूरस्थ अंचलों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की “सुरक्षा, विकास और विश्वास” की नीति, सुरक्षा बलों के अभियान और केंद्र-राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बस्तर के गांव नक्सलवाद से उबरकर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। (Jagargunda Bank Branch Opening)

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “हर ग्राम पंचायत में बैंकिंग सुविधा” की गारंटी का जिक्र करते हुए बताया कि 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर 1460 अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्रों की शुरुआत की गई थी। आगामी एक वर्ष में यह सुविधा सभी पंचायतों में विस्तारित की जाएगी। (Jagargunda Bank Branch Opening)
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि जब वे दंतेवाड़ा में कलेक्टर थे, तब यह क्षेत्र अत्यधिक नक्सल प्रभावित था। वर्ष 2001 में जिस भवन में ग्रामीण बैंक पर नक्सली हमला हुआ था, आज उसी स्थान पर इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा खुली है। अब ग्रामीणों को तेंदूपत्ता बोनस, पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ गांव में ही मिलेगा। (Jagargunda Bank Branch Opening)
वित्त मंत्री व महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी ने बैंक में अपना खाता भी खुलवाया। बैंक परिसर में कैश काउंटर, शाखा प्रबंधक कार्यालय और एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
IOB Sukma Inauguration
Naxal Affected Region Development
Chhattisgarh Banking Expansion
Double Engine Government Success
Digital Services in Bastar



