Jammu Kashmir Terror Attack: आतंकवादियों के निशाने पर फिर आया जम्मू, सेना की एंबुलेंस पर बरसाईं गोलियां
Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अखनूर के बट्टल इलाके में सोमवार की सुबह को सेना के वाहन पर हमला हुआ. सूत्रों के मुताबिक, आतंकवादियों के इस हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. आतंकवादियों ने सेना की एंबुलेंस को निशाना बनाया था।
यह भी पढ़े :- नालंदा परिसर एजुकेशन हब बनाने में साबित होगी मील का पत्थर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
अधिकारी ने कहा, सेना के एक वाहन पर बट्टल एरिया में गोलीबारी (Jammu Kashmir Terror Attack) की गई. इस अटैक में कोई हताहत की खबर नहीं है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. साथ ही जानकारी दी गई कि सतर्क सैनिकों ने संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया।
पिछले हफ्ते भी हुआ वाहन पर हमला
पिछले हफ्ते भी जम्मू-कश्मीर में ऐसे ही हमले सामने आए थे. आतंकवादियों ने बारामूला जिले में सेना के वाहनों पर घात लगाकर अटैक किया था. इस अटैक में दो सैनिक और दो पोर्टर मारे गए थे. अधिकारियों के मुताबिक, पिछले हफ्ते जब राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कर्मियों और पोर्टर को लेकर एक काफिला अफ्रावत रेंज में नागिन पोस्ट की ओर जा रहा था, तभी बोटापथरी में आतंकवादियों ने सेना के दो ट्रकों पर गोलीबारी की।
खून का बदला लिया जाएगा
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि घाटी में बहाए गए निर्दोष खून की हर बूंद का बदला लिया जाएगा और आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के लिए सभी क्षमताओं का इस्तेमाल किया जाएगा, एएनआई ने बताया।
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में हुई बढ़ोतरी
बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आतंकी हमले (Jammu Kashmir Terror Attack)बढ़े हैं. पिछले हफ्ते सेंट्रल कश्मीर के गंदेरबल जिले के गगनगीर इलाके में जेड-मोड़ टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर आतंकवादियों की ओर से गोलीबारी में छह बाहरी मजदूरों और एक स्थानीय डॉक्टर की मौत हो गई थी. इससे पहले 18 अक्टूबर को शोपियां जिले में बिहार के एक मजदूर की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।



