Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का होगा आयोजन, PM नरेंद्र मोदी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

Janjati Gaurav Divas: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 और 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। साइंस कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के दौरान 14 और 15 नवंबर को सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ समेत कई राज्यों के आदिवासी कलाकार, आदिवासी कला संस्कृति के मर्मज्ञ शामिल होंगे। दो दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी नर्तक दलों समेत कलाकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जशपुर जिले के दो खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि अब तक 18 राज्यों के 22 आदिवासी नर्तक दलों ने इस दो दिवसीय आयोजन में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है, जिसमें अरूणांचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, असम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के आदिवासी नर्तक दल शामिल हैं। इनमें पुरूष और महिला कलाकारों की संख्या लगभग 425 है। गौरतलब है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के उपलक्ष्य में 14 और 15 नवंबर को राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे। साथ ही PM जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। (Janjati Gaurav Divas)

सभी जिला मुख्यालयों में भी होगा आयोजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है। आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण PM जनमन योजना में शामिल जिलों में दो-तरफा संवाद और बाकि जिलों में केबल प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। साइंस कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की शुरुआत 14 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगी। इस दौरान अतिथियों के उद्बोधन के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रमुख सचिव बोरा ने बताया कि 14 नवंबर और 15 नवंबर को साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 3 बजे से अंतर्राज्यीय लोक नर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ-साथ जनजातीय गौरव से संबंधित विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन और जनजातीय जीवन शैली पर चित्रकला का प्रदर्शन होगा। (Janjati Gaurav Divas)

Back to top button
error: Content is protected !!