Google Analytics —— Meta Pixel

Janjatiya Gaurav Divas : कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा धमतरी के समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

Janjatiya Gaurav Divas : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसामुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवम्बर 2024 को जिला मुख्यालय धमतरी में आयोजित की जाएगी। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व एवं आपदा तथा खेल मंत्री टंक राम वर्मा उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार राज्य के जमुई से वर्चुअली जुड़कर संबोधित करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी आज से, सांकरा उपार्जन केंद्र में राजस्व मंत्री वर्मा ने धान खरीदी का किया शुभारम्भ

राज्यपाल ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल रमेन डेका ने जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Divas) के अवसर पर समस्त जनजातीय समुदाय और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने जनजातीय समुदाय के पूर्वजों के अदम्य साहस, उनकी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्र निर्माण मे असाधारण योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि ये समुदाय हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनकी संस्कृति एवं परंपराओं में प्रकृति के प्रति सम्मान और सामूहिकता का अनुपम भाव समाहित है। हमें गर्व है कि हमारे प्रदेश में विविधता से भरी हुई जनजातीय संस्कृतियाँ हैं, जिनसे हमें जीवन के अनेक महत्वपूर्ण मूल्य सीखने को मिलते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन उन सभी महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, जिन्होंने अपने जीवन में कठिनाइयों के बावजूद अपने समुदाय की अस्मिता और देश की स्वतंत्रता के लिए प्रेरणादायक योगदान दिया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। हम सब मिलकर अपने जनजातीय समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उन्नति के लिए प्रतिबद्ध रहें। यही हमारे पूर्वजों के प्रति सच्चा सम्मान होगा ।

कब से मनाया जा रहा है जनजातीय गौरव दिवस?

वर्ष 2021 में केन्द्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Divas) के रूप में घोषित किया. इसका उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का सम्मान करना है. इस दिन देशभर में जनजातीय समाज की सांस्कृतिक धरोहर, उनकी परंपराओं और उनके गौरवशाली इतिहास को समझने और सम्मानित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. यह दिवस जनजातीय समाज के संघर्षों और उनके योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Back to top button
error: Content is protected !!