Google Analytics —— Meta Pixel

Janjatiya Gaurav Diwas : रायपुर पहुँचे 5 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल, साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Janjatiya Gaurav Diwas : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : शिक्षक को जय श्रीराम सुनने पर होती है तकलीफ, स्कूल में बच्चों की कर दी पिटाई, अब प्रदर्शन की तैयारी में ग्रामीण

जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Diwas ) पर अपने नृत्य की प्रस्तुति देने नर्तक दलों छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। आज अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, राजस्थान और सिक्किम के आदिवासी नर्तक दल रायपुर पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़े :- खरगे बोले- ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ कहना साधु का काम नहीं, अब योगी ने कांग्रेस चीफ से पूछ – उनका घर किसने जलाया!

अरूणाचल प्रदेश के नर्तक दल आदिलोक नृत्य नाटिका, उत्तराखंड के नर्तक दल झींझी, होली, हन्ना और दिया नृत्य, तेलंगाना के नर्तक दल माथुरी जनजाति नृत्य, राजस्थान के नर्तक दल वालर गरासिया गैर नृत्य और सिक्किम के नृतक दल सुब्बा लोक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगे।

Janjatiya Gaurav Diwas
Janjatiya Gaurav Diwas

उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर एवं 15 नवंबर को साइंस कॉलेज मैदान में संध्या 3 बजे से अंतर्राज्यीय लोक नर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ-साथ जनजातीय गौरव से संबंधित विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन तथा जनजातीय जीवन शैली पर चित्रकला का प्रदर्शन भी होगा। (Janjatiya Gaurav Diwas)

Back to top button
error: Content is protected !!