Google Analytics —— Meta Pixel

Jasprit Bumrah injury update: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बुमराह की उपलब्धता पर जताई अनिश्चितता, आखिरी टेस्ट में खेलने को लेकर सस्पेंस बरकरार

Jasprit Bumrah injury update: नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कप्तान शुभमन गिल ने बीबीसी के टेस्‍ट मैच स्‍पेशल से बातचीत में कहा कि यदि बुमराह खुद को फिट महसूस करते हैं तो यह टीम के लिए शानदार होगा, लेकिन उनके न खेलने पर भी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है।

यह भी पढ़ं :- देवघर में भयानक सड़क हादसा, कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 18 की दर्दनाक मौत

बुमराह ने तीन टेस्‍ट में अब तक 119.4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए दो बार पारी में पांच विकेट चटकाए हैं और वह सिराज के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आखिरी टेस्‍ट से पहले उन्हें चार दिन का रेस्ट मिला है। (Jasprit Bumrah injury update)

कोच गौतम गंभीर ने पुष्टि की है कि सभी तेज गेंदबाज फिट हैं और चोट का कोई खतरा नहीं है, जिससे संकेत मिलते हैं कि बुमराह अंतिम टेस्‍ट में खेल सकते हैं। इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान एलिस्टर कुक ने गिल के बयान को रणनीतिक रूप से सही बताया और कहा कि यह दबाव को संतुलित करने का अच्छा तरीका है। (Jasprit Bumrah injury update)

भारत सीरीज में 1-2 से पीछे है और द ओवल टेस्‍ट जीतना उसके लिए जरूरी है ताकि सीरीज 2-2 से बराबर की जा सके। (Jasprit Bumrah injury update)

Back to top button
error: Content is protected !!