Jharkhand Assembly Elections : कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, देखें लिस्ट
Jharkhand Congress Candidate list 2024: कांग्रेस ने झारखंड में 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. जामताड़ा से इरफान अंसारी और रामगढ़ से ममता देवी को टिकट दिया है. हजारीबाग से मुन्ना सिंह, जमशेदपुर पूर्व से डॉक्टर अजय कुमार, हटिया से अजय नाथ सहदेव, सिमडेगा से भूषण बारा को उम्मीदवार बनाया है. झारखंड विधानसभा में 81 सीटों परे चुनाव होगा. 44 अनारक्षित, 28 एसटी और 09 एससी के लिए सुरक्षित सीटें हैं. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार 15 अक्टूबर 2024 तक झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं. 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। (Jharkhand Congress Candidate list 2024)
13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है. 25 अक्टूबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी. 28 अक्टूबर को पर्ची की स्क्रूटनी होगी. 30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं. 20 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी. इसके लिए 30 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी की जाएगी. 1 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं. 23 नवंबर को मतगणना होगी।
Jharkhand Congress Candidate list 2024
| सीट का नाम | उम्मीदवार |
| जामताड़ा | डॉ. इरफान अंसारी |
| जरमुण्डी | बादल पत्रलेख |
| पोड़ैयाहाट | प्रदीप यादव |
| महागामा | श्रीमती दीपिका पांडे सिंह |
| बड़कागांव | अंबा प्रसाद साहू |
| रामगढ़ | श्रीमती ममता देवी |
| मांडू | जय प्रकाश पटेल |
| बेरमो | कुमार जय मंगल |
| झरिया | पुमिमा नीरज सिंह |
| बाघमारा | जलेश्वरो महतो |
| जमशेदपुर पूर्व | डॉ. अजय कुमार |
| जमशेदपुर पश्चिम | बन्ना गुप्ता |
| जगन्नाथपुर (एसटी) | सोना राम सिंकु |
| खिजरी (एसटी) | राजेश कच्छप |
| हटिया | अजय नाथ शाहदेव |
| मांडर (एसटी) | शिल्पी नेहा तिर्की |
| सिमडेगा (एसटी) | भूषण बाड़ा |
| कोलेबिरा (एसटी) | नमन विक्सल कोंगाड़ी |
| लोहरदगा (एसटी) | रामेश्वर उरांव |
| मनिका (एसटी) | रामचंद्र सिंह |
बीजेपी पहले ही जारी कर चुकी है उम्मीदवारों की सूची
एनडीए की मुख्य घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी. सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर गतिरोध की वजह उम्मीदवारों के नाम बाद में फाइनल हुए।




