Trending

Jio जल्द ही लाने जा रहा सस्ता 5G स्मार्टफोन, लांच के पहले ही कई डिटेल्स हुई लीक

Jio Phone 5G : Reliance Jio जल्द भारत में सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसको लेकर पहले ही घोषणा की थी। अब इसकी कई डिटेल्स लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है। यहां पर आपको Jio Phone 5G की पूरी डिटेल्स बता रहे हैं।

कंपनी ने इससे पहले सस्ता 4G फोन Jio Phone Next को लॉन्च किया था। कंपनी देश के सेलेक्टेड शहरों में 5G की सर्विस को उपलब्ध करवा दिया है। आने वाले समय में दूसरे शहरों और गांवों को भी 5G कनेक्टिविटी के साथ जोड़ा जाएगा। कंपनी अब सस्ते फोन के जरिए लोगों तक 5G की पहुंच आसान बनाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें : देश की खूबसूरत वादियों के लिए छत्तीसगढ़ से नहीं है कोई सीधी फ्लाइट, विंटर सीजन में निराश हो रहे टूरिस्ट

Jio Phone 5G का गीकबेंच सर्टिफिकेशन हुआ पूरा

हाल ही में Jio Phone 5G ने गीकबेंच सर्टिफिकेशन को पूरा कर लिया है। इससे फोन की कई डिटेल्स लीक हो गई है। माय स्मार्ट प्राइस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक स्मार्टफोन को गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर LS1654QB5 मॉडल नंबर के साथ दिखाया गया है।

इसमें दिखाया गया है कि ये Holi कोडनेम चिपसेट के साथ आएगा। फ्रीक्वेंसी क्लॉक को देखकर माना जा सकता है कि ये Snapdragon 480+ हो सकता है। ये ऑक्टा-कोर चिपसेट है जिसकी बेस फ्रीक्वेंसी 1.90 GHz है. इसमें 4GB रैम दिया गया है। ये Android 12 OS पर काम करेगा।

PragatiOS के साथ आ सकता है फोन

इस डिवाइस में PragatiOS स्किन Android 12 के साथ दिया जाएगा। PragatiOS में लोकल लैंग्वेज और दूसरे कुछ UI फीचर्स दिए गए हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो इस डिवाइस में सिंगल कोर डिपार्टमेंट में 549 प्वाइंट्स हैं।

Jio Phone 5G 10 हजार की रेंज में हो सकता है लांच

इसके अलावा इस फोन को लेकर दूसरी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसने गीकबेंच को पास कर लिया है तो यह जल्द लॉन्च हो सकता है। ये स्मार्टफोन जल्द दूसरे भारतीय सर्टिफिकेशन को भी पास कर सकता है। इसकी कीमत को लेकर कहा जा रहा है इसे 10 हजार रुपये के रेंज में पेश किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें : Airtel ने लांच किया World Pass प्लॉन, जल्द ही 184 देशों में मिलेगी फ्री इंटरनेट और कॉल की सुविधा

कंपनी ने फिलहाल इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, जियो अपनी 5G सर्विस को दूसरे एरिया में तेजी से बढ़ा रहा है। इससे इस फोन के जल्द लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इसको अगले साल शुरुआत में ही लॉन्च किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button