Trending

Fruit Eating Rules : फल खाते समय कभी भी न करें ये गलती, यहां पढ़ें फलों को खाने के सही तरीके

Fruit Eating Rules : फलों को हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। फलों में कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक माने जाते हैं। वजन कम करने के लिए भी फलों को काफी फायदेमंद माना जाता है। फलों में कैलोरी की मात्रा काफी कम और फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। हेल्दी लाइफस्टाइल को मेनटेन रखने में फल काफी मदद करते है। फलों को आप या तो कच्चा खा सकते हैं या फिर इनका जूस निकालकर पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Jio जल्द ही लाने जा रहा सस्ता 5G स्मार्टफोन, लांच के पहले ही कई डिटेल्स हुई लीक

फल ना सिर्फ नेचुरल फूड होते हैं बल्कि ये सुक्रोज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज से भी भरे होते हैं। जिनकी शरीर को कार्य करने के लिए आवश्यकता होती है। हालांकि, इन्हें खाते समय अगर हम कुछ जरूरी बातों का ख्याल नहीं रखते तो इनसे मिलने वाले फायदों से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इनके फायदों का लाभ उठाने के लिए आप इनका सही तरीके से सेवन करें। आइए जानते हैं क्या है फल खाने का सही तरीका जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा फायदे मिल सकते हैं।

Fruit Eating Rules : फल खाते समय ना करें ये गलतियां

फलों को ना करें मिक्स- हमारे शरीर के अंदर फल किसी भी अन्य भोजन की तुलना में तेजी से टूटते हैं। फलों को जब अन्य चीजों के साथ मिलाया जाता है, तो इससे शरीर में कई तरह के विषाक्त पदार्थों बनने लगते हैं जो पाचन को काफी ज्यादा धीरे कर सकते हैं।

कभी भी मीठे फलों को खट्टे फलों के साथ नहीं खाना चाहिए। इसकी बजाय, मीठे फलों को मीठे फल के साथ और खट्टे फलों को खट्टे फल के साथ ही खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हर फल को आपके पेट में अलग पाचक रस की जरूरत होती है। अगर आप खट्टे -मीठे फलों को एक साथ खाते हैं तो इससे आपके पाचन पर बुरा असर पड़ सकता है।

रात के समय फल खाना

रात में सोने से 2 या 3 घंटे पहले आपको कुछ भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। फलों मे प्राकृतिक शुगर पाया जाता है। जब आप सोने से तुरंत पहले फलों का सेवन करते हैं तो इनमें से शुगर रिलीज होता है जो आपकी नींद में खलल डाल सकता है। साथ ही इनमें शुगर होने के कारण आपकी बॉडी एक्टिव हो जाती है जिससे आपको नींद नहीं आ पाती। रात के समय फलों का सेवन करने से आपको एसिडिटी की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप फलों का सेवन शाम के बाद ना करें।

यह भी पढ़ें : देश की खूबसूरत वादियों के लिए छत्तीसगढ़ से नहीं है कोई सीधी फ्लाइट, विंटर सीजन में निराश हो रहे टूरिस्ट

Fruit Eating Rules : फल खाने के तुरंत बाद पानी पीना

ना सिर्फ बच्चे लेकिन बहुत से बड़ी उम्र के लोग भी फल खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन तंत्र का पीएच लेवल असंतुलित होने लगता है। खासतौर पर जब आप ऐसे फलों का सेवन करते हैं जिनमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है जैसे तरबूज,खरबूज, खीरा, संतरा आदि। ऐसा इसलिए है क्योंकि बहुत सारे पानी वाले फल आपके पेट की एसिडिटी को कम करके पीएच बैलेंस को बदल सकते हैं।

एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि अधिक पानी वाले फल खाने के बाद पानी पीने से आपको डायरिया या हैजा की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Fruit Eating Rules : छिलके उतार कर फल खाना

फल का सबसे फायदेमंद हिस्सा उसका छिलका होता है। छिलके में कई जरूरी विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। लेकिन बहुत से लोग ऐसे है जो फलों का छिलका उतारकर उसका सेवन करते हैं। जिससे उनको कोई भी फायदे नहीं मिल पाते। उदाहरण के लिए सेब के छिलके में फाइबर, विटामिन C और A की अधिक मात्रा होती है। कई स्टडीज के मुताबिक, सेब का छिलका खाने से मोटापा और कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

Related Articles

Back to top button